सोनभद्र

बिजली विभाग के नए जेई को फाल्ट ने दी सलामी दो दिन के लिए बकरिहवा फीडर में पसरा अंधेरा

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) नधिरा सबस्टेशन पर नए जेई की तैनाती हुई और चार्ज लेते ही जर्जर उपकरण के फाल्ट ने जेई साहब को शलामी देकर नए जेई का जबरदस्त स्वागत किया।बिजली विभाग के पास आपातकालीन समस्या से निपटने के लिए स्टोर में न तार है नहीं पोल और नही मैनपावर है आज गुरुवार को जरहा में दो पोल टूट कर गिर जाने से आधा दर्जन गाँवो की सुबह से बत्ती गुल हो गयी जानकारी लेने पर बताया गया कि दो पोल टूट गया है और छ पोल का तार गिर गया है इस लिए बकरिहवा फीडर की बिजली दो दिन बन्द रहेगी।जानकारी के लिए एक्सीयन पीपरी सुजीत गुप्ता को फोन किया गया लेकिन उनका फोन नही उठा तो जेई महेश कुमार को लगाया गया तो उन्हों ने कहा हमारा ट्रांसफर हो गया है नए जेई लोकनाथ से बात करिये किसी तरह नए जेई के नम्बर पर फोन लगा तो उन्हों ने कहा पोल तार और यहाँ आदमी नही हैं इस लिए आपूर्ति बहाल होने में कठिनाई है। लाइनमैन ने बताया कि पेड़ गिरने से तार पोल जमींदोज हो गया है आपूर्ति बहाल नही

होगी। आयेदिन बिजली की समस्या से ग्रामीण इलाके में लोग मुसीबत झेल रहे है बिजली के साथ पानी और रोशनी की समस्या रहवासियों सहित क्षेत्रीय विधायक और सांसद को मुहँ चिढ़ा रही है 18 गाँवो में घण्टा बिजली आपूर्ति महज धोखा साबित हो रहा है और विभागीय कर्मी मूक दर्शक बने हुए है।ग्रामीणों का आरोप है कि दिन प्रतिदिन आपूर्ति में सुधार होने की बजाय बिजली नशूर बनी हुई है बताया गया कि दर्जनभर गाँवो में 14 घण्टा से बिजली गुल है अभी शुक्रवार तक बिजली बन्द रहने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार