सोनभद्र

विंडमगंज मे प्रदीप सिंह चंदेल के बोल दो संप्रदायों के बीच चल रहे न्यायिक प्रक्रिया के तहत आने वाले फैसले को लेकर आपसी सौहार्द बनाये रखे

विंडमगंज/सोनभद्र (सुमन गुप्ता) विंडमगंज थाने पर दो संप्रदाय के बीच चल रहे न्यायिक मामले को लेकर क्षेत्राधिकारी दुद्धी प्रदीप सिंह चंदेल ने दोनों समुदायों की एक बैठक किया। प्रदीप सिंह चंदेल ने मौजूद लोगों से कहा कि दो संप्रदायों के बीच चल रहे न्यायिक प्रक्रिया के तहत आने वाले फैसले को लेकर क्षेत्र में आपसी सौहार्द का माहौल बनाए रखें, मामला न्यायालय का है न्यायालय के द्वारा मिलने वाले निर्णय ही सर्वमान्य होंगे, निर्णय चाहे किसी भी संप्रदाय के पक्ष में जाए शांतिपूर्ण माहौल को बिगड़ने का प्रयास कोई भी संप्रदाय नहीं करें ,साथ ही साथ सोशल मीडिया पर फैलने वाले अपवाहों से बचे।अपराध निरीक्षक शमशेर यादव ने कहा सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाले वीडियो का गहनता से जांच करे, उसे अन्यत्र लोगों को फारवर्ड नहीं करेंगे, कौन सही है और कौन गलत इसका निर्णय न्यायालय करती है। इस अवसर पर जामा मस्जिद के सदर सुहेल खान उर्फ नन्हे खान, मुजीब खान, अनीस अहमद, ताज मोहम्मद, सलाहुद्दीन सदर बैरखड़, सुहेल अहमद सेक्रेटरी, इमाम अली, मोहम्मद इस्लाम, रफीकुल्लाह अंसारी, उस्मान हुसैन, शकील, सैयद हुसैन, बैरल, बुंदेल चौबे ,दिनेश यादव व ग्राम पंचायत सलैयाडिह, मूडिसेमर, बैरखड़, कालिंगडूबा, हुमेलदोहर, जोरूखाडके दर्जन लोग मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार