सोनभद्र

कोतवाली पुलिस ने देशी तमंचा के साथ युवक को पकड़कर भेजा जेल

दुद्धी। कोतवाली पुलिस ने अवैध तमंचा के साथ एक हिस्ट्रीशीटर युवक को पकड़कर जेल भेज दिया। वृहस्पतिवार को सुबह करीब साढ़े दस बजे कोतवाली पुलिस ने दो साल से फरार हिस्ट्रीशीटर महेन्द्र कुमार सिंह पुत्र स्व0 सुरत सिंह निवासी कस्बा दुद्धी वार्ड नं0.05 को पकड़ लिया। 32वर्षीय महेन्द्र कुमार सिंह के पास से देशी तमंचा 315 बोर व 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद कर की गयी। गिरफ्तार महेंद्र भागने का कारण पूछा गया तो बताया कि साहब मेरे पास नाजायज शस्त्र व कारतूस है। पकडे जाने की डर से भागने की कोशिश कर रहा था। साहब मै थाना दुद्धी का हिस्ट्रीशीटर हूं लगभग दो वर्षों से भाग रहा था कि आज आप लोगों द्वारा मुझे पकड़ लिया गया है। इस प्रकार अभियुक्त अपनी गलती के लिए बार – बार माँफी मांग रहा था। साहब मुझसे गलती हो गई है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उ0नि0 रामअवध यादव का0 ओमप्रकाश यादव चौकी कस्बा थाना दुद्धी रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार