सोनभद्र

जल जीवन मिशन एलईडी वाहन प्रचार- प्रसार के लिए वीडियो व एडीओ पंचायत ने दिखाया हरी झंडी।

चोपन /सोनभद्र (गुड्डू मिश्रा) चोपन ब्लॉक परिसर में मंगलवार को जल जीवन मिशन परियोजना हर घर नल जल योजना का प्रचार प्रसार के हेतु एलईडी वाहन को विकास खण्ड अधिकारी शुभम बर्नलवाल एवं सहायक विकास पंचायत अधिकारी सुनील पॉल ने हरी झण्डी दिखाकर वाहनों को रवाना किया ।
वही नीलेश कुमार पाठक के देखरेख एलईडी वाहन के द्वारा प्रचार प्रसार को लेकर बताया गया कि ग्रामीणों को जागरूक करने हेतु ब्लॉक से ग्रामीण क्षेत्रों के लिए वाहन को रवाना किया गया है।एलईडी वाहन के माध्यम से लोगो को शुद्ध पानी के उपयोग और उसे संचय संरक्षित करने सहित दूषित पानी पीने से बचने हेतु जागरूक किया जायेगा की दूषित पानी को कैसे शुद्व किया जा सके और पानी से होने वाले बीमारियों से आमजन को बचाया जा सके।
विकास खण्ड अधिकारी शुभम बर्नलवाल ने कहा कि चोपन ब्लॉक के क्षेत्र के हर परिवार को शुद्व जल मिले जिनके लिये केन्द्र व राज्य सरकार निरन्तर प्रयासरत है,औऱ प्रयास भी कर रही हैं।
साथ मे इफोटेग सॉल्यूशन नोएडा सोनभद्र यूनिट जिला उप समन्वयक आशुतोष तिवारी टीम लीडर के साथ लोगों को जागरूक करने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में जल नल योजनाओं के बारे में लोग को शुद्व पानी का उपयोग करने के लिये बताया जा रहा है और साथ ही साथ पानी का सही इस्तेमाल करने के लिए भी बताया जा रहा है।इस मौके पर यूनिसेफ प्रतिनिधि विष्णु मौर्य,अवर अभियंता विवेक कुमार , विकास कुमारआदि उपस्थित

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान