सोनभद्र

परीक्षा पर चर्चा के लिए आयोजित की गई पेंटिंग प्रतियोगिता सैकड़ो विद्यार्थी हुए शामिल

चोपन/सोनभद्र (गुड्डू मिश्रा) बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों का तनाव दूर करने के लिए 29 जनवरी 2004 को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी विद्यार्थियों के साथ परीक्षा पर चर्चा करेंगे इससे पहले छात्र-छात्राओं को परीक्षा के डर से मुक्त करने के लिए 23 जनवरी को पराक्रम दिवस के अवसर पर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय चोपन ने बताया कि इस पेंटिंग प्रतियोगिता में शामिल होने वाले सीबीएसई तथा यूपी बोर्ड द्वारा संचालित स्कूल 12 विद्यालयों मे पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय चोपन केंद्रीय विद्यालय एनटीपीसी शक्तिनगर केंद्रीय विद्यालय एनटीपीसी रिहंद नगर जवाहर नवोदय विद्यालय सोनभद्र सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल रावटसगंज सोनभद्र सीक्रेट हार्ट का कान्वेंट स्कूल ओबरा मॉडर्न कान्वेंट स्कूल ओबरा स्वामी सत्यानंद सरस्वती स्कूल ओबरा रेल कर्मचारी इंटर कॉलेज चोपन गुरुद्वारा इंटर कॉलेज चोपन स्वामी हरसेवानंद चुर्क संत कीनाराम रावटसगंज के 100 छात्र छात्र शामिल हुए।

निर्णायक मंडल के सदस्य के रूप में डॉक्टर महेंद्र प्रकाश एसोसिएट्स प्रोफेसर तथा महेश कुमार असिस्टेंट प्रोफेसर द्वारा पीजी कॉलेज ओबरा तथा श्री जयेंद्र शंकर मिश्रा प्रवक्ता कल डायरेक्शन सोनभद्र ने विद्यार्थियों के द्वारा बनाई गई पेंटिंग का आकलन किया और सभी पेंटिंग में से पांच विद्यार्थियों की पेंटिंग का चयन किया गया श्रेष्ठ पेंटिंग बनाने वाले पांच विद्यार्थियों संजीवनी यादव संजीव कुमारी ईशा संजू कुमारी तथा तुषा सिंह को प्रमाण पत्र व पुस्तक देकर सम्मानित किया गया शेष प्रतिभागियों को माननीय प्रधानमंत्री द्वारा लिखित पुस्तक परीक्षा योद्धा एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात