सोनभद्र

जिला बनाओ को लेकर अधिवक्ताओं का प्रदर्शन

दुद्धी। जिला बनाओ संघर्ष मोर्चा ने शनिवार को जिला बनाओ विकास कराओ की आवाज जोरदार ढंग से बुलंद करते हुए, कचहरी गेट पर प्रदर्शन किया। दुद्धी एवं सिविल बार के अधिवक्ताओं का समूह न्यायिक कार्य से विरत रहकर कोर्ट परिसर से जिला बनाओ विकास कराओ के नारे लगाये। पूर्व दुद्धी बार अध्यक्ष रामपाल जौहरी, जिला बनाओ संघर्ष मोर्चा के महासचिव प्रभु सिंह सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि विगत दिनों चुनाव में सरकार में बैठे हुए कई बड़े नेता वादा किए थे। हमारी सरकार बनेगी तो हम दुद्धी को जिला अवश्य बनाएंगे। लेकिन अब सरकार बन जाने पर वादा खिलाफी करते हुए दुद्धी को जिला बनाने कि उनकी मंशा नहीं है। इस बात जनता के साथ छलावा है जिसे इस क्षेत्र के आदिवासी जनता बर्दाश्त नहीं करेगी।
इस अवसर पर मनोज पांडेय, मनोज तिवारी, सन्नो बानो, सजंय यादव, पीसी गुप्ता, दिनेश कुमार, आदर्श कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार