सोनभद्र

ग्रामीण अंचलों में विकसित भारत संकल्प यात्रा के जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न योजनाओं की दी जानकारी

दुद्धी, सोनभद्र (एम.एस.अंसारी)। स्थानीय ब्लॉक क्षेत्र के टेढ़ा व निमियाडीह गांव में विकसित भारत संकल्प यात्रा के जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न योजनाओं के जानकारी दी। मुख्य अतिथि भाजपा जिला मंत्री दिलीप पांडेय ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार सभी के आर्थिक एवं सामाजिक उत्थान के लिए विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रही है। जिसका लोग पात्रता के आधार पर लाभ उठा रहे हैं। विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता सुरेंद्र अग्रहरि, ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष दिनेश यादव, क्रय विक्रय अध्यक्ष आशीष तिवारी ने सम्बोधित करते हुए ग्रामीणों को केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दिया। कार्यक्रम के नोडल एडीओ पंचायत रविदत्त मिश्रा ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान संचालित एलईडी वैन लोगों को लाभान्वित कर रही है। मेरी कहानी-मेरी जुबानी के तहत लोग अपने अनुभवों एवं कार्यो को प्रेरित कर रहे हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता टेढ़ा प्रधान चंद्रावती यादव व निमियाडीह ग्राम प्रधान ने किया। कार्यक्रम का संचालन भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष सुमित सोनी ने किया। इस अवसर पर नीरज अग्रहरि, अजय चंद्रवंशी सचिव अरुण वर्मा मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार