सोनभद्र

स्ट्रांग वूमेन का पदक जीतने पर वंदना कुशवाहा का किया गया सम्मान

दुद्धी, सोनभद्र। पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन के बैनर से आर.जे.फिटनेस के तत्वावधान में गत 24 दिसम्बर को जनपद मुख्यालय राबर्ट्सगंज में विवेकानंद प्रेक्षागृह में वेटलिफ्टिंग (बेंच प्रेस, डेडलिफ्ट) का आयोजन किया गया जिसमें दुद्धी से वन्दना कुशवाहा को बेंच प्रेस में 55 किलो भार उठाकर सीनियर और मास्टर दोनों वर्गों में प्रथम स्थान तथा डेड लिफ्ट में 110 किलो भार उठाकर सीनियर और मास्टर दोनों वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर स्ट्रांग वूमेन का शील्ड और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस उपलक्ष्य में वार्ड नंबर – 2 गौतम बुद्ध नगर दुद्धी में सम्मान समारोह आयोजित कर वंदना कुशवाहा को माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया तथा केक काटकर खुशी जाहिर किया गया । इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने खुशी का इजहार करते हुए कहा कि इस तरह के खेल में इनाम या मेडल भले ही एक महिला को मिलता है लेकिन यह हजारों लाखों महिलाओं के लिए प्रेरणा का कारण बन जाता है और यह आदिवासी क्षेत्र के लिए गौरव की बात है ।जो महिला सशक्तिकरण का संदेश देता हुआ प्रतीत होता है। इस मौके पर आई. सी .डी.एस की सुपरवाइजर और मशहूर खिलाड़ी संगीता वर्मा, दिव्या वर्मा ,कविता यादव ,उमा गुप्ता, सुनीता सिंह विनीता मसीह, शिखा सिंह, खुशबू अनेकों महिलाएं शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।इस मौके पर मौजूद सिविल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष प्रभु सिंह एडवोकेट ने उत्साहवर्धन किया ।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार