सोनभद्र

विधिवत पूजन-अर्चन के साथ शुरू की गई दुद्धी की रासलीला

दुद्धी, सोनभद्र (एम.एस.अंसारी)। स्थानीय तहसील परिसर में बुधवार की रात्रि श्री रासलीला मंचन का भव्य शुभारंभ कथावाचक दिलीप कृष्ण भारद्वाज ने श्रीराधा कृष्ण व हनुमान जी की आरती पूजन कर किया। रासलीला उदघाटन समारोह को सम्बोधित करते हुए दिलीप कृष्ण भारद्वाज ने कहा कि रासलीला में भगवान श्रीराधा कृष्ण की लीला हमें यथार्थ का अनुभव कराती है। जब जब धरती पर अत्याचार बढ़ा है, तब तब प्रभु श्री नारायण ने भिन्न भिन्न रूपों में अवतरित होकर, उनका संहार किया और लोगों को उनके अत्याचार से मुक्त कराया। भगवान श्रीकृष्ण की लीला हमें बुराई पर अच्छाई की जीत का अनुसरण कराती है। हमें इससे सीख लेने की जरूरत है कि बुराई कितनी भी प्रबल क्यों न हो, लेकिन उसका अंत जरूर होता है। उन्होंने सभी से जीवन में बुराई का त्याग कर अच्छाई ग्रहण करने की अपील की। रासलीला मंडली के कलाकारों ने मयूर नृत्य एवं श्रीराधा कृष्ण को अनुपम झांकी प्रस्तुत कर लीला दर्शकों का मन मोह लिया। इस मौके पर कार्यक्रम अध्यक्ष अनिल गुप्ता सचिव आलोक अग्रहरि ने अतिथियों एवं मंडली का आभार जताया। इस अवसर पर राजकुमार अग्रहरि, कल्याण मिश्रा, भोला आढ़ती, रिंकू मिश्रा, पीयूष अग्रहरि, रूपेश जौहरी, राजन गुप्ता, अनुरोध भोजवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
कैप्सन- दुद्धी तहसील म श्री रामलीला का शुभारंभ करते मुख्य अतिथि दिलीप कृष्ण भारद्वाज

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार