सोनभद्र

एसबीए चुनाव: अध्यक्ष पद पर सर्वाधिक 6 प्रत्याशियों ने लिया पर्चा

* 23 पद के लिए कुल 36 प्रत्याशियों ने लिया पर्चा
* संयुक्त मंत्री और सदस्य कार्यकारिणी छोड़कर सभी पदों पर होगा मुकाबला
* 12 व 13 दिसंबर को होगा पर्चा दाखिल
* प्रत्याशियों ने समर्थकों के साथ वकील मतदाताओं से किया संपर्क, चुनावी सरगर्मी हुई तेज

फोटो: मुख्य चुनाव अधिकारी शशि कुमार मिश्र से पर्चा लेते प्रत्याशी।

सोनभद्र (राजेश पाठक एड)। सोनभद्र बार एसोसिएशन सोनभद्र के निर्वाचन सत्र 2023~24 के लिए हो रहे मतदान के लिए शुक्रवार को अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सहित भिन्न-भिन्न पदों के लिए कुल 36 प्रत्याशियों ने पर्चा लिया। जिसमें सर्वाधिक 6 प्रत्याशी अध्यक्ष पद के लिए पर्चा लिया। संयुक्त मंत्री पुस्तकालय, प्रकाशन और प्रशासन के तीन पद और सदस्य कार्यकारिणी के 12 पदों को छोड़कर शेष सभी पदों पर मुकाबला होगा। हालाकि आगामी 12 व 13 दिसंबर को पर्चा दाखिल होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। प्रत्याशियों ने समर्थकों के साथ वकील मतदाताओं से संपर्क किया।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी शशि कुमार मिश्र ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए कुल 6 प्रत्याशी विनय कुमार सिंह,धर्मेंद्र कुमार त्रिपाठी, पूनम सिंह, ओम प्रकाश राय, रमेश देव पांडेय व अरुण कुमार मिश्रा ने पर्चा लिया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशी शारदा प्रसाद मौर्या एवं लालता प्रसाद पाण्डेय, महामंत्री पद के लिए तीन प्रत्याशी अरुण कुमार सिंघल, राजीव कुमार सिंह गौतम व अखिलेश कुमार पांडेय, उपाध्यक्ष 10 वर्ष से ऊपर के लिए तीन प्रत्याशियों दिलीप कुमार त्रिपाठी, संतोष कुमार मिश्रा एवं संतोष कुमार सिंह तथा उपाध्यक्ष 10 वर्ष से नीचे के लिए चार प्रत्याशी सीताराम चौहान, अनुज प्रसाद अवस्थी, आशुतोष कुमार दुबे व मोहित कुमार मिश्रा, संयुक्त मंत्री प्रशासन दुर्गाशंकर चौबे, प्रकाशन विवेक कुमार पांडेय व श्यामकिशोर, कोषाध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशियों अनिल कुमार पाण्डेय , उमेश कुमार शुक्ल व राजकुमार सिंह ने पर्चा लिया है। वही सदस्य कार्यकारिणी 15 वर्ष से नीचे के लिए 6 प्रत्याशी अनुराग सिंह पटेल, सत्यनारायण गुप्ता, सतीश कुमार चौबे, आनंद कुमार श्रीवास्तव, राकेश धर द्विवेदी व योगेश कुमार एवं सदस्य कार्यकारिणी 15 वर्ष से ऊपर के लिए 6 प्रत्याशी दिनेश दत्त पाठक, अरुण कुमार पांडेय, सत्यदेव पांडेय, विवेकानंद चौबे, संतोष कुमार जैन व यशवंत कुमार सिंह ने पर्चा लिया है। उन्होंने यह भी बताया कि 12 दिसंबर एवं 13 दिसंबर को प्रत्याशी अपना पर्चा दाखिल करेंगे। उधर प्रत्याशियों द्वारा समर्थकों के साथ वकील मतदाताओं से संपर्क किया गया। जिसकी वजह से चुनावी सरगर्मी तेज हो गई।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
पेयजल समस्या से परेशान युवक हाईटेंशन खंभे पर चढ़ा, पुलिस ने समझाकर सुरक्षित उतारा अल्ट्राटेक फैक्ट्री में जलाए जा रहे कचरे की दुर्गंध को रोकने को लेकर हुई संयुक्त बैठक अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रेणुकूट में भव्य योग कार्यक्रम आयोजित राबर्ट्सगंज में एपेक्स हास्पिटल की चिकित्सीय संगोष्ठी आधुनिक तकनीकों पर हुआ मंथन अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आदर्श महाविद्यालय सलखन में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया बीजपुर पुलिस ने आर्म्स एक्ट के आरोपी को किया गिरफ्तार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाते हुए मून स्टार इंग्लिश स्कूल में संपन्न हुआ दो दिवसीय व्यावसायिक विकास ए... बीजपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी महिला के हत्यारोपी को किया गिरफ्तार ट्रक के धक्के से दिव्यांग युवक की मौत कोयला लदे ट्रक की टक्कर से दिव्यांग दुकानदार की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
Download App