सोनभद्र

दुद्धी में अटेवा ने दी पेंशन शहीद को श्रद्धांजलि, मनाई पुण्यतिथि

दुद्धी, सोनभद्र। 7 दिसंबर को अटेवा अपने दिवंगत शहीद सिपाही स्व० रामाशीष सिंह की याद में शहादत दिवस मनाती है। इसी क्रम में ब्लॉक दुद्धी की इकाई द्वारा बीआरसी, दुद्धी परिसर में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। वरिष्ठ शिक्षक शैलेश मोहन ने चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए मोमबत्ती जलाया और पेंशन शहीद को याद करते हुए कहा कि पुरानी पेंशन शिक्षकों, कर्मचारियों को अवश्य मिलनी चाहिए। एनपीएस का भविष्य अंधकारमय है। एआरपी मनोज जायसवाल ने कहा कि कई राज्यों में पुरानी पेंशन लागू हो गई है।अब इसे पूरे भारत में एक साथ लागू करने की जरूरत है।ब्लॉक अध्यक्ष मनोज यादव ने सबका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इतने खराब मौसम और बारिश की परवाह न करते हुए भी आप सब कार्यक्रम में शिरकत किए इसके लिए हार्दिक आभार।पुरानी पेंशन की जंग तब तक जारी रहेगी जब तक लागू न हो जाए। इस अवसर पर कुलदीप चक्रवाल, राजेश कुमार, मुन्ना गुप्ता, अविनाश गुप्ता, परवेज, नागेश दूबे, गुणाकर पाण्डेय, बिहारी लाल, अजीत, नीरज पाण्डेय, बलवंत सिंह, रमेश आदि मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार