सोनभद्र

अवैध कटिया मारो पर चला विभाग का डंडा

रेणुकूट/सोनभद्र (रामकुमार गुप्ता) पिपरी नगर पंचायत स्थित रिहंद कालोनी में अवैध विद्युत कटिया मारो के खिलाफ विभाग ने कड़ी कार्रवाई करने का मन बना लिया है जिसके तहत एक सघन चेकिंग अभियान उच्चप्रबंधन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक अभियंता विजय बहादुर के नेतृत्व में चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत विद्युत विभाग की टीम घर घर जाकर एक-एक कनेक्शनों की जांच करके अवैध कटिया मारो के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है इसी क्रम में टीम ने पिपलेश्वर मंदिर, पिपरी चौराहा, जामा मस्जिद तथा जीआईसी फील्ड के पास सघन अभियान चलाया एवं अवैध कनेक्शन के साथ अवैध रुप से संचालित सबमर्सिबल पम्प को काटकर तार समेत उपकरण अपने कब्जे में ले लिया ।मीडिया से बातचीत के दौरान सहायक अभियंता विजय बहादुर ने कहा की जो भी अवैध कटिया मार पकड़े जाएंगे उनके खिलाफ विभाग सख्त कार्रवाई करेगा,तथा यह भी अपील की जो भी बकायेदार हैं वो भी सरकार कि एकमुश्त समाधान योजना का लाभ उठाकर अपने बिल शीघ्र जमा कर दें अन्यथा उनका भी कनेक्शन काट दिया जायेगा । अभियंता करतार सिंह ने कहा यह अभियान निरंतर चलता रहेगा ताकि राजस्व वसूली ज्यादा से ज्यादा हो सके । इस अवसर पर अवर अभियंता विद्यासागर पाल लाइनमैन श्यामलाल, पवन यादव ,गणेश दुबे , कृष्णा सिंह समेत तमाम कर्मचारी एवं सीआईएसएफ के जवान मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार