सोनभद्र

रायपुर पुलिस ने 2 गाजा तस्कर को 1 लाख गाजा के साथ किया गिरफ्तार

वैनी/सोनभद्र (राजन गुप्ता) रायपुर पुलिस ने 2 गाजा तस्कर को 1 लाख गाजा के साथ किया गिरफ्तार। पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह द्वारा अवैध मादक पदार्थ शराब तस्करी करने वाले तस्करों के विरुद्ध अभियान चलाया गया है, इसी के क्रम मे क्षेत्राधिकारी सदर संजीव कटियार के निर्देशन मे रायपुर पुलिस की टीम द्वारा डोरिया चौराहा के पास से 01 नफर गांजा तस्कर श्रवण यादव पुत्र शिवमूरत यादव निवासी सलेमपुर गोपाल थाना जंगीपुर जनपद गाजीपुर उम्र लगभग 23 वर्ष के पास से एक बोरी में 05 किलो 230 ग्राम अवैध गांजा बरामद कर गिरफ्तार किया गया । इस बरामदगी व गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना रायपुर पर मु0अ0सं0-108/2023 धारा 8/20 NDPS Act का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कारवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना रायपुर पुलिस द्वारा आज दिनांक 02.12.2023 को समय सुबह 06.10 बजे दूबेपुर तिराहा के पास से एक नफर अभियुक्त अमरनाथ यादव पुत्र जग्गा यादव निवासी चकमोकरी बरेजपुर थाना मुहम्मदाबाद जनपद गाजीपुर उम्र लगभग 26 वर्ष के पास से एक बोरी में 04 किलो 450 ग्राम अवैध गांजा बरामद कर गिरफ्तार किया गया । इस बरामदगी व गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-109/2023 धारा 8/20 NDPS एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

बरामदगी का विवरण
1. अभियुक्त श्रवण यादव के पास से एक अदद मोबाइल फोन तथा 05 किलो 230 ग्राम अवैध गांजा ।
2. अभियुक्त अमरनाथ के पास से एक अदद मोबाइल फोन तथा 04 किलो 450 ग्राम अवैध गांजा ।

गिरफ्तारी बरामदगी में सम्मिलित पुलिस टीम का विवरण
1. उ0नि0 बृजेश कुमार पाण्डेय, थानाध्यक्ष रायपुर
2. उ0नि0 उमाकान्त, थाना रायपुर
3. हे0का0 विपिन यादव, थाना रायपुर
4. हे0का0 अजय कुशवाहा थाना रायपुर
5. हे0का0 बालकृष्ण, थाना रायपुर

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
किसी भी दशा में अस्त्र शस्त्र का नही होगा प्रदर्शन-एसडीएम दुद्धी स्वराज साथियों को मिला ग्राम परिवर्तन का मंत्र, चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ तीन ग्राम पंचायत में हुई बैठक, पात्र लाभार्थियों की सूची पर ग्रामीणों ने लगाई मोहर अमेरिकी नौसेना द्वारा भारतीय वाणिज्य जहाजों पर कायरता पूर्ण हमला और चालक दल के तीन नाविक की मौत पर व... कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री केंद्रीय शिक्षा मंत्री व सीएम को भेजा ज्ञापन लाखो शिक्षको के भविष्य ... 50 हजार का इनामिया गौ तस्कर मुठभेड़ मे गिरफ्तार छह गौवंश अवैध असलहे बरामद एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण हर घर शुद्ध नल जल डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रमोशन पर दिग्गज कलाकारों निर्देशकों ने सराहा 12 साल मे सोनभद्र को मिला सिर्फ शोषण और उपेक्षा - रामराज गौड़ सोनभद्र की प्रतिभाओं ने फैशन मंच पर बिखेरा जलवा विजेताओं ने बढ़ाया जिले का मान
Download App