सोनभद्र

देव दीपावली पर हजारों दीपों की जगमगाहट से गुलजार हुआ शिवाजी तालाब

दुद्धी, सोनभद्र ( एम.एस.अंसारी)। तहसील मुख्यालय पर विद्यमान शिवाजी तालाब सोमवार की शाम ढलते ही हजारों दीपों के जगमगाहट से गुलजार हो गया।इसके साथ ही नगर के अन्य देव स्थल भी देव दीपावली की रंग में रंगे नजर आये। अद्भुत एवं अलौकिक नजारा शिवाजी तालाब पर देखने को मिला। यहां स्थित ब्रह्मपुत्र, अलकनन्दा, गोदावरी, गंगा, यमुना, सरस्वती, वरुणा, नर्मदा, कृष्णा, कावेरी घाटों के साथ सभी मंदिरों पर मिट्टी के दीये जलाये गये। बतौर मुख्य अतिथि चेयरमैन कमलेश मोहन व पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रदीप सिंह चंदेल ने पूजन करके इसकी शुरुआत की। वहां की स्वर्णिम रोशनी से सराबोर शिवाजी तालाब पर देव दीपावली की आभा देखते ही बन रही थी। मानो स्वयं देव गण भी पूजा की थाल लिए माँ लक्ष्मी व भगवान विष्णु सहित गणपति की आराधना कर रहें हो। चारों ओर दीयों के स्वर्णिम प्रकाश से प्रकाशित नयनाभिराम दृश्य की झलक हर कोई अपने हृदय में रख लेने को आतुर दिखा। इस आयोजन में आये लोगों ने सपरिवार पूजन अर्चन कर दीप दान किया। वही इस अवसर पर कुछ नव दंपत्ति सेल्फी लेते भी नजर आये।
बतादें की इस कार्यक्रम का आयोजन तहसील प्रशासन परिवार की ओर से किया जाता है जिसमें तहसील के सभी कर्मचारी-अधिकारी, कानूनगो सहित लेखपालों की सहभागिता होती है। साथ ही इस आयोजन में श्री रामलीला कमेटी, श्री जय बजरंग अखाड़ा समिति, युवा स्वर्णकार संघ, दुर्गा पूजा समिति,सभी धार्मिक व सामाजिक संगठनो नेे अपनी सहभागिता दी।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार