सोनभद्र

दुद्धी क्षेत्राधिकारी प्रदीप सिंह चंदेल ने गरीब बच्चों में जाकर मिठाइयां बाट मनाई दीपावली

दुद्धी/सोनभद्र (एम एस अंसारी) खाकी ने गरीब बच्चों में जाकर मिठाइयां बाट मनाई दीपावली। अक्सर हमारे दिलो दिमाग में खाकी का कुछ गलत ही चित्रण होता है। किसी के घर पुलिस पहुंच जाये तो घरवाले ही नहीं पूरा मुहल्ला सहम जाता है। और कहते हैं के “का हो गइल भइया के पुलिस आ गइल बा”। रूह काप उठती है लोगो की खाकी के नाम से। कही ये वर्दीधारी गरीबो के दरवाजे पहुंच जायें तो वो थर थर कांपने लगते हैं। सांस अंटक जाती है। मगर इससे इतर खाकी का एक अलहदा तस्वीर सामने आया है। जी हाँ सोनभद्र में खाकी का एक अलग ही रूप सामने आया है। गरीब बच्चो का मन भी दीवाली में पटाखे जलाकर मिठाई खाने का होता है, लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति के कारण ऐसे घरों के बच्चे अपना मन मार कर रह जाते है।

अब से पहले आसमान में छूटने वाले पटाखो को देखकर ही गरीब बच्चे खुश हो जाते थे। दुद्धी क्षेत्राधिकारी प्रदीप सिंह चंदेल ने सराहनीय पहल की है और उन्होंने प्रकाश पर्व दीपावली को अलग अंदाज में मनाई। उन्होंने मलीन बस्ती में जाकर आस पास के गरीब बच्चों को खिलौने, पटाखे, मिठाई व मोमबत्ती आदि वितरित किया। खाकी को अपने बीच पाकर गरीबों व अनाथों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस सराहनीय कार्य से खाकी पहली बार बड़ी परंपरा की नींव डालती नजर आई। आवश्यकता है तो इस कड़ी को बरकरार रखने की।

इस दौरान प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि लोगों में खाकी वर्दी के वहम को मिटाने का मैंने एक छोटा सा प्रयास किया है। पुलिस और आम जनता के बीच मतभेद नही होना चाहिये। जनता की ही सहायता के लिए पुलिस सजग प्रहरी बनी रहती है। सामंजस्य अगर बना रहे तो आपराधिक घटनाएं नहीं होंगी। बच्चो के खिलखिलाते चेहरे देख उन्होंने देश का भविष्य बताया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रिंहद की बेटी ने मिस टिन डीवा टॉप 10 में आकर क्षेत्र का नाम रोशन किया अनपरा परियोजना के रामलीला मैदान मे श्रावणी मेले के उद्घाटन मे सीजीएम के बोल मेला भारतीय संस्कृति की ... उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने टीएससीटी संस्था को कैशलैस को आजीवन करने का दिया आश्वाशन तबादला एक्सप्रेस पहुचा सोनभद्र स्टेशन दर्जनो एसएचओ हुये इधर से उधर 500 ग्राम नाजायज गांजा संग एक अभियुक्त गिरफ्तार बीजपुर से कांवरियों का पहला जत्था देवघर के लिए रवाना लाभार्थियों को मिली आवास की मिली चाभी, गिनाई सरकार की योजनाएं वरिष्ठ पत्रकार रामनारायण सर्राफ का निधन, जिले में शोक की लहर जयशंकर राय का चला फरार वारंटी पे डंडा एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे मे फरार आरोपी को किया गिरफ्तार गुरु ज्ञान की पूर्णता का ही दूसरा नाम है गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सोन संगम की विचारगोष्ठी
Download App