सोनभद्र

राजेश सिंह ने गरीब बच्चों में जाकर मिठाइयां बाट मनाई दीपावली

शक्तिनगर/सोनभद्र राजेश सिंह ने गरीब बच्चों में जाकर मिठाइयां बाट मनाई दीपावली।अब से पहले आसमान में छूटने वाले पटाखो को देखकर ही गरीब बच्चे खुश हो जाते थे। बीना चौकी इंचार्ज राजेश सिंह ने सराहनीय पहल की है और उन्होंने प्रकाश पर्व दीपावली को अलग अंदाज में मनाई। उन्होंने डफाली मलीन बस्ती में जाकर आस पास के गरीब बच्चों को खिलौने, पटाखे, मिठाई व मोमबत्ती आदि वितरित किया। खाकी को अपने बीच पाकर गरीबों व अनाथों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस सराहनीय कार्य से खाकी पहली बार बड़ी परंपरा की नींव डालती नजर आई। आवश्यकता है तो इस कड़ी को बरकरार रखने की।

इस दौरान राजेश सिंह ने बताया कि लोगों में खाकी वर्दी के वहम को मिटाने का मैंने एक छोटा सा प्रयास किया है। पुलिस और आम जनता के बीच मतभेद नही होना चाहिये। जनता की ही सहायता के लिए पुलिस सजग प्रहरी बनी रहती है। सामंजस्य अगर बना रहे तो आपराधिक घटनाएं नहीं होंगी। बच्चो के खिलखिलाते चेहरे देख उन्होंने देश का भविष्य बताया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन