सोनभद्र

धनतेरस के शुभ अवसर पर कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का किया गया आयोजन- सीमा द्विवेदी

सोनभद्र (अरविंद गुप्ता)

जिलाधिकारी महोदय के निर्देश के क्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा के नेतृत्व मे ब्लाक रावर्टसगंज के सहिजनकलां मे हेल्थ एंड वेलनेश सेंटर पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनांतर्गत धनतेरस के शुभ अवसर पर कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिला मिशन कोआर्डिनेटर नीतू यति सिंह, जेंडर विशेषज्ञ साधना मिश्रा, सीमा द्विवेदी व सी0एच0ओ0 अनुराधा द्वारा संयुक्त रूप से लक्ष्मी स्वरूपा नौ नवजात बालिकाओं के माताओ को वेबी कीट, टावेल सहित बधाई पत्र देते हुए कन्या जन्म उत्सव कार्यक्रम को सफल बनाया गया और मौकेपर उपस्थित महिलाओ को मुख्य मंत्री कन्या सुमंगला

योजना,मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना,निराश्रित महिला पेंशन आदि की जानकारी दी गयी साथ ही टोल फ्री नम्बर 181,1090,112,1076, 1098 आदि के बारे मे जागरूक किया गया जिला बाल संरक्षण इकाई से ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे द्वारा बताया गया कि जरुरतमंद बच्चों को स्पांसरशिप योजना का लाभ मिलेगा। जिले में लाभार्थियों का लक्ष्य 25 से बढ़ाकर 75 किया गया है। दिसंबर तक लाभार्थियों का चयन होना है। योजना के लिए पात्रता रखने वाले एक से 18 वर्ष तक के बच्चों की आर्थिक मदद के लिए आवेदन किया जा रहा है। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से संचालित

स्पांसरशिप योजना के तहत अब लाभार्थियों के शिक्षा-दीक्षा और पालन-पोषण के लिए हर महीने दो हजार रुपये की जगह चार हजार रुपये की आर्थिक सहायता मिलेगी। योजना के लिए पात्रता रखने वाले एक से 18 वर्ष तक के बच्चों की आर्थिक मदद के लिए जिला बाल संरक्षण इकाई कार्यालय विकास भवन लोढी सोनभद्र में आवेदन किया या कराया जा सकता है। आवेदन हेतु सम्बंधित प्रपत्र आधार कार्ड, आय प्रमाणपत्र, आयु प्रमाणपत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, शिक्षण संस्थान में पंजीयन प्रमाण पत्र,बैंक पासबुक के साथ आवेदन किया जायेगा मौके पर,आंगनवाड़ी कार्यकत्री बाला, साधना आशा पुजाव, आशा गुप्ता के साथ ग्रामीण महिलाए आदि उपस्थित रही।

Arvind Gupta

अरविंद गुप्ता पन्नूगंज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही अरविंद गुप्ता जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रिंहद की बेटी ने मिस टिन डीवा टॉप 10 में आकर क्षेत्र का नाम रोशन किया अनपरा परियोजना के रामलीला मैदान मे श्रावणी मेले के उद्घाटन मे सीजीएम के बोल मेला भारतीय संस्कृति की ... उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने टीएससीटी संस्था को कैशलैस को आजीवन करने का दिया आश्वाशन तबादला एक्सप्रेस पहुचा सोनभद्र स्टेशन दर्जनो एसएचओ हुये इधर से उधर 500 ग्राम नाजायज गांजा संग एक अभियुक्त गिरफ्तार बीजपुर से कांवरियों का पहला जत्था देवघर के लिए रवाना लाभार्थियों को मिली आवास की मिली चाभी, गिनाई सरकार की योजनाएं वरिष्ठ पत्रकार रामनारायण सर्राफ का निधन, जिले में शोक की लहर जयशंकर राय का चला फरार वारंटी पे डंडा एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे मे फरार आरोपी को किया गिरफ्तार गुरु ज्ञान की पूर्णता का ही दूसरा नाम है गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सोन संगम की विचारगोष्ठी
Download App