सोनभद्र

भदोही गाजा बेचने जा रहे तस्कर को राबर्ट्सगंज पुलिस ने 17 किलो गाजा, ब्रेजा कार के साथ किया गिरफ्तार

सोनभद्र (अरविंद गुप्ता) भदोही गाजा बेचने जा रहे तस्कर को राबर्ट्सगंज पुलिस ने 17 किलो गाजा, ब्रेजा कार के साथ किया गिरफ्तार। ब्रेजा कार व दो अदद मोबाइल फोन (कुल अनुमानित कीमत 15 लाख रुपये) बरामद। पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह द्वारा अवैध मादक पदार्थ शराब तस्करों के विरुद्ध चलाये गये अभियान के क्रम मे राबर्ट्सगंज पुलिस टीम ने गांजा तस्करी पर अनवरत प्रहार करते हुए रेलवे कटिंग कोल्हुआ के पास चुर्क राबर्ट्सगंज से 02 नफर अभियुक्तों 1. रमेश कुमार सिंह पुत्र रामू सिंह नि0 झिंगुपुर थाना ज्ञानपुर भदोही उम्र करीब 54 वर्ष 2. मनोज कुमार यादव पुत्र मोहन लाल यादव नि0 खेमहीपुर थाना ऊसनाव बाजार थाना भदोही जिला भदोही उम्र करीब 40 वर्ष को 20 पैकेट में कुल 17 किलो 115 ग्राम नाजायज गाँजा व एक अदद ब्रेजा कार व दो अदद मोबाइल फोन (कुल अनुमानित मूल्य 15 लाख रुपये) के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना राबर्ट्सगंज पर मु0अ0सं0-655/2023 अन्तर्गत धारा 8/20 NDPS Act का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। आरोपी ने बताया हम लोग उड़ीसा से गांजा लेकर आ रहे थे तथा जनपद भदोही में गाजा बेचने वाले व्यापारियों को उनकी मांग के अनुसार पहुंचाते है।

गिरफ्तार करने वाली टीम
1- प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण पर्वत थाना राबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र ।
2- उ0नि0 अजय कुमार श्रीवास्तव चौकी प्रभारी चुर्क थाना राबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र ।
3- हे0का0 धर्मेन्द्र कुमार, हे0का0 अमरजीत यादव, हे0का0 अजय मौर्या व का0 रमेश गौड़ थाना राबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र ।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन