सोनभद्र

महाप्रबंधक‌ के चोपन आगमन पर ईसीआरकेयू ने किया स्वागत

चोपन/सोनभद्र (गुड्डु मिश्रा) पूर्व मध्य रेलवे के नवनियुक्त महाप्रबंधक अनिल कुमार खंडेलवाल द्वारा चोपन क्षेत्र के दौरे पर आने के दौरान ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन चोपन वन शाखा सचिव उमेश कुमार सिंह ने उन्हें बुके प्रदान कर स्वागत किया।
मौके पर उमेश कुमार सिंह ने बताया कि ईसीआरकेयू के अपर महामंत्री सह धनबाद मंडल के पी एन एम प्रभारी मो ज़्याऊद्दीन के दिशा निर्देश पर शाखा द्वारा महाप्रबंधक का स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। महाप्रबंधक श्री खंडेलवाल बड़े ही आत्मीयता के साथ मिले और रेलकर्मियों का हालचाल पूछा।
इस शिष्टाचार मुलाकात में सचिव उमेश कुमार सिंह ने महाप्रबंधक महोदय को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस प्रथम आगमन पर चोपन क्षेत्र के सभी रेलकर्मचारियों की तरफ से आपका स्वागत है। यहां की समस्याओं पर चर्चा आपके साथ औपचारिक बैठक में केन्द्रीय नेतृत्व के द्वारा की जायेगी। आपके आगमन से इस प्रक्षेत्र के रेलकर्मी काफी आशान्वित हैं कि विभिन्न समस्याओं का समाधान अवश्य होगा। महाप्रबंधक ने भी अपनी बातों से उमेश को आश्वस्त किया।
इस अवसर पर उमेश कुमार सिंह के साथ मनोज कुमार, राकेश कुमार चौरसिया, सुरज कुमार, क्रान्ति कुमार सहित कई रेलकर्मी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात