सोनभद्र

लटके तार के चपेट में आने से 14 चक्का ट्रक जली,चालक व श्रमिको ने कूद कर बचाई जान

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)
म्योरपुर थाना क्षेत्र के करकोरी गड़िया के मध्य पड़ने वाले जंगल मे मंगलवार दोपहर 12 बजे गड़िया से सीमेंट खाली कर लौट रही 14 चक्का ट्रक 11हजार वोल्ट के लटके तार के चपेट में आ जाने से जलने लगी जिस कारण गड़िया म्योरपुर मार्ग अवरुद्ध हो गया,ग्रामीणों ने बताया कि घटना की सूचना प्रधान प्रेमचंद यादव को दी गयी वे मौके पर पहुँच ट्रक से कूदने के कारण चोटिल एक श्रमिक को सी एच् सी

भेजवाये तथा ट्रक स्वामी व पुलिस को सूचित किया,पुलिस की सूचना पर अग्निशमन की वाहन 2 घंटे बाद मौके पर पहुंची तब तक ट्रक 80 प्रतिशत से अधिक जल चुकी थी।प्रधान की सूचना पर विद्युत विभाग ने तत्काल विद्युत आपूर्ति रोक दी।जलती ट्रक के कारण विद्यालय से वापस लौट रहे छात्र,छात्राये व बाजार से लौट रहे ग्रामीणों को चार पांच घंटे तक रुकना पड़ा।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात