सोनभद्र

चेयरमैन व ईओ ने छठ घाट का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

चोपन/सोनभद्र (गुड्डु मिश्रा) लोक आस्था के महा-पर्व छठ पूजा को लेकर तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। छठ घाट पर छठ व्रतियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए घाटों की साफ सफाई व अन्य व्यवस्थाओं को लेकर मंगलवार को चेयरमैन उस्मान अली व अधिशाषी अधिकारी देवहूति पांडेय ने छठ घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान चेयरमैन उस्मान अली ने बताया कि छठ घाट पर पिछले एक हफ्ते से साफ सफाई का कार्य शुरू हो गया है। छठ घाट पर आने वाली ब्रती महिलाओं को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराई जायेगी। घाटों की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाएगा। यह लोक आस्था का महापर्व है। छठ घाटों पर छठव्रतियों को किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए अभी से ही सभी तैयारी की जा रही है। अधिशाषी अधिकारी देवहूति पांडेय ने बताया की जल्द ही घाटों की समुचित साफ- सफाई पूर्ण कर ली जाएगी, लोक आस्था के इस महापर्व पर छठव्रतियों को कोई परेशानी न हो, इसके लिए नप प्रशासन पूरी तरह से सक्रिय है। इस मौके पर लिपिक अंकित पांडेय, मनोज शुक्ला, बंटी सिंह, रिजवान अहमद, अयान अहमद, निशांत सिंघल इत्यादि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन