सोनभद्र

नशे के सौदागरों पर चला देवेंद्र प्रताप का डंडा 75 लाख शराब के साथ 2 अंतरप्रांतीय तस्कर को भेजा सलाखो के पीछे

सोनभद्र (अरविंद गुप्ता) नशे के सौदागरों पर चला देवेंद्र प्रताप का डंडा 75 लाख शराब के साथ 2 अंतरप्रांतीय तस्कर को भेजा सलाखो के पीछे। अवैध शराब तस्करी पर अनवरत प्रहार के क्रम में थाना करमा पुलिस द्वारा 01 डीसीएम से 711 पेटी में 16932 बोतलों में 6399 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब (अनुमानित कीमत 75 लाख रुपये) बरामद कर 02 अन्तरप्रांतीय शराब तस्कर को किया गया गिरफ्तार।

पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह द्वारा अवैध मादक पदार्थ शराब तस्करों के विरुद्ध चलाये गये अभियान के क्रम मे घोरावल क्षेत्राधिकारी अमित कुमार के निर्देशन में थाना करमा पुलिस द्वारा अथक परिश्रम व पूर्ण मनोयोग से आसूचना संकलन तैयार किया गया। बजरिये मुखबिर सूचना मिली कि शराब तस्कर एक डीसीएम से भारी मात्रा में अवैध शराब की एक बड़ी खेप लेकर पंजाब से चलकर मिर्जापुर राबर्ट्सगंज के रास्ते बिहार बेचने के लिये जा रहे है, इस सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त टीम द्वारा करकी बाजार के पास (थाना करमा) घेराबंदी कर 01 अदद डीसीएम संख्या HP 73 A 4223 में लोड 711 पेटी में 6399 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब “IMPERIAL BLUE RESERV GRAIN WHISKY FOR SALE IN PUNJAB ONLY” (अनुमानित कीमत 75 लाख रुपये ) की बरामदगी कर ट्रक चालक सहित 02 नफर अन्तर्राज्जीय शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया । उक्त के सम्बन्ध में थाना करमा पर मुकदमा अपराध संख्या 105/2023 धारा 60/63 आबकारी अधिनियम व आईपीसी की धारा 419, 420, 467, 468, 471 मे मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है

गिरफ्तार डीसीएम वाहन स (HP 73 A 4223) के चालक ने पूछताछ में बताया कि डीसीएम में अवैध शराब है जिसे हम दोनो इसी गाड़ी में लोडकर अधिक पैसा कमाने के उद्देश्य से पंजाब से लेकर मिर्जापुर रॉबर्ट्सगंज के रास्ते बिहार ले जा रहे थे तथा कोई पकड़ न सके इसलिए फर्जी तरीके से दिखाने के लिए कपड़े की बिल्टी व पेपर बनवाए थे । यह शराब पंजाब में बहुत सस्ती मिलती है तथा बिहार में अच्छे दाम पर बिक जाती है। उक्त अवैध शराब व फर्जी बिल्टी वाहन स्वामी बल्देव पुत्र ज्ञान चौहान, निवासी ग्राम चटोका, लेसुई, थाना भजराड़ु, तहसील चुराह, जनपद चम्बा हिमाचल प्रदेश ने हम लोगों को उपलब्ध करायी थी तथा हम लोगो की आपस में डील हुयी थी कि जो फायदा होगा आपस में बराबर-बराबर बांट लिया जाएगा ।

गिरफ्तार आरोपी
1 अब्दुल रसीद पुत्र राजबलि, निवासी ग्राम मुस्वाड़ी, पल्यूर, थाना चम्बा, तहसील चम्बा, जनपद चम्बा हिमाचल प्रदेश
2 मुलखराज पुत्र टीटू राम, निवासी ग्रमा धनेली, लेसुई,थाना भजराड़ु, तहसील चुराह, जनपद चम्बा हिमाचल प्रदेश

फरार आरोपी का विवरण

1 बलदेव पुत्र ज्ञान चौहान, निवासी ग्राम चटोका, लेसुई, थाना भजराड़ु, तहसील चुराह, जनपद चम्बा हिमाचल प्रदेश

बरामदगी का विवरण
1 डीसीएम से 711 पेटियों मे कुल 16932 बोतलों में कुल 6399 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब (अनुमानित कीमत 75 लाख रूपये) ।
2.एक अदद डीसीएम संख्या HP 73 A 4223

गिरफ्तारी मे सम्मिलित पुलिस टीम का विवरण
1.प्रभारी निरीक्षक श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह, थाना करमा, जनपद सोनभद्र ।
2.व0उ0नि0 राजेश प्रताप सिंह, थाना करमा, जनपद सोनभद्र।
3.उ0नि0 अभयनाथ सिंह यादव, थाना करमा, जनपद सोनभद्र
4.मुख्य आरक्षी चन्दन सिंह, थाना करमा, जनपद सोनभद्र ।
5.मुख्य आरक्षी शैलेन्द्र कुमार, थाना करमा, जनपद सोनभद्र ।
6.आरक्षी कल्पित सोनकर , थाना करमा, जनपद सोनभद्र ।
7.आरक्षी दीपक पटेल, थाना करमा, जनपद सोनभद्र ।
8.आरक्षी दीपक गौड़, थाना करमा, जनपद सोनभद्र ।
9.रोहित यादव, थाना करमा, जनपद सोनभद्र ।

इस सराहनीय कार्य के लिए पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक द्वारा 25 हजार पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
फसलों के अपशिष्ट जलाने पर 15 हजार तक का जुर्माना लगाया जा सकता है - उपजिलाधिकारी बारात की खुशियां मातम में बदली, तेज रफ्तार बस ने किशोर की ली जान विदाई समारोह मे कमल नयन दुबे के बोल शक्तिनगर की जनता से जो सहयोग मिला वो अतुलनीय श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया भगवान परशुराम जन्मोत्सव कुएं में मिला वृद्ध महिला का शव, परिजनों में मचा कोहराम म्योरपुर में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, मेधावी छात्र/छात्राओं और अभिभावकों को किया गया सम्मानित गया ने भदोही को हराकर जीता 22वीं अंतर्राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब सोनभद्र जिलाधिकारी का हुआ तबादला ईमानदार छवि के चर्चित गौड़ नये जिलाधिकारी बने संदीप मिश्रा के बोल स्मार्ट मीटर ऐजुकेटेड जेबकतरो की स्कीम है जनता के लिये सोनभद्र मे तेज धूप एवं लू के कारण सभी स्कूल (कक्षा 1 से 8) का संचालन प्रातः 7:30 बजे से 12:00 बजे तक...
Download App