सोनभद्र

आतिशबाजी के साथ रावण दहन रावण दहन देखने पहुंचे बड़ी संख्या में लोग, बुराई पर अच्छाई की जीत

विंढमगंज/सोनभद्र (सुमन गुप्ता)

स्थानीय सतत वाहनी नदी किनारे छठ घाट के मैदान में आयोजित विजय मेला में असत्य पर सत्य के विजय के रूप में रावण के पुतले का दहन किया गया । मेले में हजारों लोगों ने रावण के पुतला दहन कार्यक्रम में भाग लिया। कई गांवो के मूर्ती विसर्जन हेतु मां एनएच रोड पर मिले मुख्य बाजार मे घूमते हुए हलवाई चौक जयसवाल मोहल्ला साहू चौक होते हुए भारतीय इण्टर कालेज के क्रीड़ा स्थल पर पहुंचा हजारों हजार की संख्या में क्षेत्र के लोग एकत्रित हुए जैसे ही पुतला में आग लगी वैसे ही जय श्रीराम के जयकारों से पुरा क्षेत्र में नारे लगने लगे रावण के पुतले को देखकर हर्ष प्रकट किया गया। रावण के पुतला को राम, लक्ष्मण भूमिका में बने बालक ने दहन किया। पुतला दहन कार्यक्रम हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी छठ घाट मैदान में आयोजित की गयी थी। शाम छह बजे से आतिशबाजी का दौर आरम्भ हो गया था। आतिशबाजी न सिर्फ मैदान परिसर में नहीं, बल्कि आस पास गांव के अन्य भाग में भी गूंज रहे थे आतिशबाजी से पुरा मैदान रोशन हो रहा था। मां दुर्गा की प्रतिमा आते ही रावण दहन संचालन समिति द्वारा पुतला दहन किया गया। हालांकि प्रतिमाओं के देर से पहुंचने के कारण निर्धारित समय से कुछ देर में पुतला दहन किया गया। आतिशबाजी इतना ज्यादा हुआ जिससे दर्शक हल्ला कर झुमने लगे वहीं पर मौजूद प्रशासन के लोगों को देखकर दर्शक शांत हुए, वही राम और रावन की आवाज में बोलने वाले एडवोकेट आशीष कुमार जायसवाल उर्फ बिट्टू,व वीरेंद्र कुमार गुप्ता ने लोगो को काफी आकर्षित कर रहे थे लग रहा था राम और रावण आपस में वार्तालाप कर रहे हैं। रावण दहन समिति के अध्यक्ष अमित केशरी
ने कहां कि वर्षों से दशहरा पर रावण दहन की परंपरा चली आ रही है।उसे हम सभी कमेटी के लोग मिलकर जनता के सहयोग से आयोजित करते हैं और सफलता पुर्वक सम्पन्न भी कराते हैं। रावण दहन के पश्चात सभी मूर्तियों का विसर्जन सतत वाहिनी नदी में किया गया , कुछ मूर्तियों को अपने अपने गांव में विसर्जन के लिए ले जाया गया, इस मौके पर मां काली मंदिर पूजा समिति के अध्यक्ष प्रवेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष राजीव रंजन तिवारी संरक्षक अशोक कुमार जयसवाल, पप्पू गुप्ता, आनंद जायसवाल, कमेटी के सदस्य अमित कुमार केसरी, विकास उर्फ टिंकू जायसवाल, विकास गुप्ता, जीधन लाल, अजय गुप्ता, विजय कुमार, प्रधान पति संजय कुमार गुप्ता, ओम रावत, नंदकिशोर गुप्ता उर्फ बबलू, प्रभात कुमार गुप्ता , सुमन गुप्ता, ओपी यादव, राकेश एडवोकेट, प्रधान प्रतिनिधि संजय गुप्ता, पूर्व प्रधान अरविंद जायसवाल,संतोष शिवम,अविनाश अग्रवाल, अजय गुप्ता, पवन कुमार, राजेश कुमार रावत, ओम प्रकाश यादव, हर्षित प्रकाश, अमरेश केसरी ,अमीत कुमार,लवकुश चंद्रवंशी सहित समिति के सभी पदाधिकारी सदस्य गण के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Arvind Gupta

अरविंद गुप्ता पन्नूगंज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही अरविंद गुप्ता जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
बीजपुर थाना परिसर में 'मिशन शक्ति केंद्र' का शिलान्यास,महिलाओं और बालिकाओं को मिलेगी त्वरित सहायता गैंगस्टर एक्ट मे कुर्क 7 हाईवा ट्रको को कोर्ट ने अवमुक्त करने का जिलाधिकारी सोनभद्र को दिया आदेश सर्पदंश से बुजुर्ग महिला की मौत, घर मे मचा कोहराम अनपरा पुलिस ने फरार चल रहे 2 वारंटी को किया गिरफ्तार भीषण गर्मी में राहत की मिसाल: सनातन जनभावना समिति ने शुरू किया नि:शुल्क शीतल जल प्याऊ तेल भराने को लेकर पेट्रोल पंप पर बवाल, चार आरोपी गिरफ्तार करोड़ो की लागत से श्री पंचदेव मंदिर की बदलेगी तस्वीर 12 वर्षों में गरीब किसान युवा और महिलाओ के उत्थान के लिए महत्वपूर्ण कार्य किये - नंदलाल गुप्ता कॉर्पोरेट संपत्ति पर टैक्स लगाकर बढ़ाया जाए जनकल्याण बजट: एआईपीएफ विजय प्रताप का चला नशे के सौदागरो पे डंडा 25 लाख हेरोइन के साथ 3 आरोपी को किया गिरफ्तार
Download App