सोनभद्र

हर्षोल्लास के साथ मना बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक पर्व दशहरा

पन्नुगंज/ सोनभद्र (अरविंद गुप्ता)

मेले में हजारों की संख्या में पहुंचे महिला, पुरुष व बच्चे

चतरा क्षेत्र के रामगढ बाजार में शारदीय नवरात्रि के विजयदशमी के दिन सायंकाल लगभग 6: बजे गुरौटी रोड पर प्राचीन शिवशंकर मंदिर,के बगल मे कसारी रोड रामगढ पर रावण का पुतला दहन किया गया। विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी गुरौटी रोड रामगढ पर प्राचीन शिवशंकर मंदिर से रथ पर सवार होकर भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण निकले उनके पीछे-पीछे बने कलाकार रावण व मेघनाथ तथा उनकी सेना भी निकली। पूरे रामगढ बाजार में भगवान श्रीराम भक्त कलाकार के रूप में बने हनुमान रावण की सेना से युद्ध करते हुए रावण दहन स्थल पर पहुंचे जहाँ जय श्री राम के नारों से पूरा कस्बा गुजायमान रहा। रामगढ गुरौटी रोड मंडी

गोदाम के सामने शाम ढलते ही अहंकारी रावण के पुतले में जय श्रीराम के नारों के बीच भगवान श्रीराम ने जैसे ही तीर नाभि में मारा, आग लग गई। रावण का पुतला आतिशबाजी के साथ धू-धू कर जल गया। इस आयोजन को देखने के लिए हजारों की संख्या में ग्रामीण क्षेत्रों से पुरुष, महिला व बच्चे डटे रहे। इस दौरान मेले की सुरक्षा व्यवस्था में सीओ सदर संजीव कटियार, पन्नुगंज एसएचओ केदारनाथ मौर्य के साथ पन्नुगंज की पुरुष व महिला पुलिस टीम मौजूद रही।

Arvind Gupta

अरविंद गुप्ता पन्नूगंज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही अरविंद गुप्ता जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात