सोनभद्र

असत्य पर हुई सत्य की विजय, रावण का पुतला का किया दहन

चोपन/ सोनभद्र- गुड्डू मिश्रा

असत्‍य पर सत्‍य की विजय, बुराई पर अच्‍छाई की जीत का प्रतीक दशहरा पर्व चोपन में बडे़ ही धूमधाम से मनाया गया।स्थानीय नगर के सब्जी मंडी में रेलवे रामलीला समिति के द्वारा हर साल ऐतिहासिक रामलीला होती है जिसमे हर दिन अलग-अलग मंचन को किया जाता है। नगर में हर वर्ष की भाति इस वर्ष भी दशहरा बड़े ही धूमधाम से मनाया गया लोगों में भी काफी उत्साह देखने को मिला पूरा मैदान आकर्षक ढंग से सजाया गया था मैदान के चारों तरफ खाने पिने की अनेकोनेक दुकाने मेले की खुबसुरती को और भी बढ़ा दिया था इस साल भी लगभग 90 फीट ऊंचा रावण का पुतला बनाया गया था। रामलीला ग्राउंड पर भगवान श्री राम रावण युद्ध के बाद पुतला दहन किया गया। नगर क्षेत्र में विजय दशमी पर बुराई के प्रतीक रावण का 90 फुट लंबा पुतला फूंका गया। रेलवे रामलीला मैदान में राम लक्ष्मण का आयोजन समिति ने सर्वप्रथम तिलक लगा कर स्वागत किया। इसके बाद काफी देर तक भगवान श्री राम लक्ष्मण का रावण से युद्ध हुआ जिसमें रावण को अंततःपराजय का सामना करना पड़ा और बाद में प्रतीकात्मक विशालकाय रावण के पुतले को आग लगा दी गयी जैसे ही रावण के पुतले में आग लगी पुतला धु धु कर जलने लगा पूरा वातावरण जय श्री राम के जयकारे से गुंजायमान हो गया वहीं घंटों चली मनमोहक आतीशबाजी देख लोग बाग फूले नहीं समा रहे थे असत्य पर हुई सत्य की जीत रावण दहन को देखने के लिए नगर सहित आसपास के इलाकों से हजारों की संख्या में लोग आए थे। थाना प्रभारी निरीक्षक विश्व नाथ प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन भी भारी भीड़ को संभालने के लिए मुस्तैद दिखी। वहीं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ओबरा विधायक राज्य मंत्री संजीव गोंड़ ने कहा कि असत्य पर सत्य की जीत हुई और सभी को सत्य के रास्ते पर चलना चाहिए जैसे मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम ने सत्य के रास्ते पर चलते हुए बिना डिगे ही राक्षस राज रावण का वध किया ऐसे ही सभी लोगों को मर्यादा के रास्ते पर चलना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान समिति के सभी पदाधिकारियों को अंगवस्त्र देकर राज्य मंत्री द्वारा सम्मानित भी किया गया अंत में रेलवे रामलीला समिति के अध्यक्ष राजन जायसवाल ने आये हुए समस्त अतिथियों का आभार व्यक्त किया तथा समिति के सभी सदस्यों के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वालो का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यहां पर बहुत ही खुशनुमा माहौल में रावण पुतले का दहन किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन संजय चेतन ने किया। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह, सीओ राहुल पांडेय,चेयरमैन उस्मान अली, भाजपा जिला महामंत्री रामसुंदर निषाद, मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह, अशोक सिंघल,सतेंद्र आर्य, संजय जैन, सत्यप्रकाश तिवारी, सुरेश गर्ग, प्रदीप अग्रवाल, बद्री सिंह,सुशील पांडेय, अभिषेक दुबे, मोम बहादुर, सियाराम तिवारी, जितेंद्र जायसवाल, राजू चौरसिया, तीर्थराज शुक्ला, घनश्याम चौधरी, अंकित पांडेय, प्रकाश दास, श्याम सर अमर शर्मा, इत्यादि लोग उपस्थित रहे। वही चोपन बैरियर पर भी हो रहे रामलीला में धुमधाम से रावण दहन किया गया जहाँ समिति के अध्यक्ष अजय सिंह ने आए हुए समस्त अतिथियों का एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर राजा मिश्रा, राम सुंदर शाहनी,विकास चौबे, राकेश मोदनवाल, सुरेन्द्र पाण्डेय, आदि लोग उपस्थित रहे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात