सोनभद्र

हिंदी विकास समिति अनपरा की बैठक संपन्न

अनपरा/सोनभद्र हिंदी विकास समिति अनपरा की अति आवश्यक बैठक हिंदी भवन अनपरा पर आयोजित की गई बैठक में समिति के पदाधिकारी की उपस्थिति में आगामी 16 दिसंबर 2023 को होने वाले अखिल भारतीय कवि सम्मेलन की रूप रेखा तय करते हुए इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक/बृहद होने में आने वाले बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में चर्चा-परिचर्चा के बाद देश के कुल 06 सर्वश्रेष्ठ कवियों को कवि सम्मेलन में आमंत्रित करने पर सहमति बनने के पश्चात उन्हें उक्त अखिल भारतीय सम्मेलन हेतु आमंत्रित भी कर दिया गया।इस आशय की सूचना समिति के मुख्य संयोजक राष्ट्रीय कवि कमलेश राजहंस द्वारा दी गयी।वही समिति के सचिव आर एन तिवारी व कोषाध्यक्ष अजय द्विवेदी ने बतलाया कि बैठक में यह निर्णय भी लिया गया कि परम्परानुसार हिन्दी विकास समिति जिले के एक वरिष्ठ पत्रकार को गणेश शंकर विद्यार्थी पुरष्कार तथा एक साहित्यकार को नागार्जुन पुरष्कार से भी सम्मानित करेगी।बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष इं. विनोद कुमार जी द्वारा की गई बैठक में प्रमुख रूप से मुख्य संयोजक कमलेश राजहंस, इं.एलबी यादव,इं.महेंद्र सिंह के साथ ई.भरत यादव,इं.उमेश पांडेय,इं.संजय महतो,आर एन तिवारी,अजय द्विवेदी,दिलीप मिश्रा,प्रभात चंद पाठक,आरपी सिंह, नागेश रस्तोगी इत्यादि लोग उपस्थित रहे

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान