सोनभद्र

भाकपा नेता कामरेड लाल जी तिवारी के निधन पर शोक

गुरमा,सोनभद्र (ओम प्रकाश गुप्ता)

अगोरी परगना क्षेत्र में गरीबों व भूमिहीन लोगों के लिए अपने समय में भूमि आंदोलन और वन विभाग के खिलाफ लंबा आंदोलन चलाकर लोगों को भूमि पर कब्जा और उन्हें उस भूमि का मालिकाना हक दिलाने के लिए अथक प्रयास करने वाले 70 वर्षीय कामरेड लाल जी तिवारी (पूर्व प्रधान-कुरहुल) का रविवार की रात्रि में आकस्मिक निधन हो गया, उनके निधन की खबर पाते ही पूरा क्षेत्र शोकाकुल हो गया। सुबह उनके आवास पर उनके अंतिम दर्शन के लिए लोगों का तांता लग गया जहां मौके पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव कामरेड आर के शर्मा के अगुआई में पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्व० तिवारी जी के पार्थिव शरीर को लाल झंडा से लपेट कर इंकलाबी नारों के साथ उन्हें अंतिम सलामी दिया गया और उनका अंतिम संस्कार काशी में किया गया। विदित हो कि भाकपा नेता कामरेड लाल जी तिवारी किसानों, गरीबों, मजदूरों के हित में सदैव संघर्ष करते रहे और उसी संघर्ष की लोकप्रियता के चलते कुरहुल ग्राम की जनता ने उन्हें अपना प्रधान भी चुना और और पुनः उनकी पत्नी को भी ग्राम प्रधान चुना गया संघर्षशील नेता के रूप में पहचान बनी रही । भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव आरके शर्मा ने जिक्र करते हुए बताया कि कामरेड तिवारी जी अपने नौजवानी के समय ही सन् 1978 -79 में पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर लिए थे तब से उन्होंने लगातार जन आंदोलनों में अग्रणी भूमिका निभाई और वह नौजवान सभा के जिला अध्यक्ष का कार्यकाल और उसके बाद उत्तर प्रदेश किसान सभा के जिला अध्यक्ष का भी कार्यकाल जिम्मेदारी पूर्वक निभाया और अंतिम समय में प्रदेश कार्यकारिणी के भी सदस्य रहे । कामरेड तिवारी जी के निधन से पार्टी की अपूर्णीय क्षति हुई है और कम्युनिस्ट पार्टी उनके संघर्षों को हमेशा याद करेगी तिवारी अपने संघर्षों के लिए जाने जाते थे तथा स्थानीय चुनाव मे अपनी महत्वपूर्ण भूमिका रखते थे कुछ समय उन्होंने राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी में जिला महासचिव का भी पदभार ग्रहण कर पार्टी के लिए काम किया अंतिम दर्शन करने वालों में प्रमुख रूप से सपा के विधानसभा ओबरा प्रत्याशी सुनील सिंह गौड़ ग्राम प्रधान सुनील कुमार वरिष्ठ भाजपा के राम निरंजन पांडे प्रबुद्ध जन चंद्रिका दत्त पाठक सहित संभ्रांत लोगों का ताता लगा रहा उनका अंतिम संस्कार आज काशी में किया जाएगा

Arvind Gupta

अरविंद गुप्ता पन्नूगंज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही अरविंद गुप्ता जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
फसलों के अपशिष्ट जलाने पर 15 हजार तक का जुर्माना लगाया जा सकता है - उपजिलाधिकारी बारात की खुशियां मातम में बदली, तेज रफ्तार बस ने किशोर की ली जान विदाई समारोह मे कमल नयन दुबे के बोल शक्तिनगर की जनता से जो सहयोग मिला वो अतुलनीय श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया भगवान परशुराम जन्मोत्सव कुएं में मिला वृद्ध महिला का शव, परिजनों में मचा कोहराम म्योरपुर में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, मेधावी छात्र/छात्राओं और अभिभावकों को किया गया सम्मानित गया ने भदोही को हराकर जीता 22वीं अंतर्राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब सोनभद्र जिलाधिकारी का हुआ तबादला ईमानदार छवि के चर्चित गौड़ नये जिलाधिकारी बने संदीप मिश्रा के बोल स्मार्ट मीटर ऐजुकेटेड जेबकतरो की स्कीम है जनता के लिये सोनभद्र मे तेज धूप एवं लू के कारण सभी स्कूल (कक्षा 1 से 8) का संचालन प्रातः 7:30 बजे से 12:00 बजे तक...
Download App