सोनभद्र

पत्नी और प्रेमी का काकटेल, कलयुगी पत्नी और प्रेमी पति की हत्या में गिरफ्तार

जुगैल/सोनभद्र (ओम प्रकाश गुप्ता) पत्नी और प्रेमी का काकटेल, कलयुगी पत्नी और प्रेमी पति की हत्या में गिरफ्तार। रामसनेही खरवार निवासी जुगैल द्वारा लिखित सूचना दिया गया कि मेरा पुत्र प्रेम मोहन खरवार 5 दिनों से गायब था, दिनांक-12.10.2023 को शव तुर्रा घाटी के झाड़ियों में मिला है । मेरे बेटे की हत्या उसकी पत्नी व उसके प्रेमी ने किया है । उक्त तहरीर के आधार पर थाना जुगैल पर मुकदमा अपराध संख्या 72/2023 धारा 302, 201 भादवि व 3(2)5 एससी/एसटी एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया था। उक्त घटना में संलिप्त अभियुक्तों की शीध्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय के पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा के नेतृत्व आज दिनांक-16.10.2023 को मुखबिर की सूचना पर प्रातः 06.30 बजे थाना जुगैल पुलिस द्वारा घटना में संलिप्त 02 नफर अभियुक्तगण क्रमशः 1. शमसाद अली पुत्र मु0 सत्तार उम्र लगभग 24 वर्ष 2. बिन्दु खरवार पत्नी मृतक प्रेम मोहन खरवार उम्र लगभग 30 वर्ष निवासीगण जुगैल, थाना जुगैल, जनपद सोनभद्र को ग्राम चौरा से गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है।

आरोपी से पूछताछ करने पर बताये कि शमसाद व बिन्दु एक दुसरे अनैतिक सम्बन्ध था, जिसमे बिन्दु का पति मृतक प्रेम मोहन खरवार बाधक था अतः दोनो ने योजना बनाकर दिनांक-08/09.10.2023 की रात्रि को जब प्रेम सो रहा था तब कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर उसके शव को घर से करीब 08 किमी दुर जंगल मे फेक दिया।

गिरफ्तार आरोपी
1 शमसाद अली पुत्र मु सत्तार उम्र लगभग 24 वर्ष निवासी जुगैल
2 बिन्दु खरवार पत्नी मृतक प्रेम मोहन खरवार निवासिनी जुगैल

बरामदगी का विवरण
1. एक अदद आलाकत्ल कुल्हाड़ी ।
2. 01 अदद मोटरसाइकिल ।
3. 03 अदद मोबाइल ।

गिरफ्तार करने वाली टीम
1. थानाध्यक्ष श्री रामदरश राम, थाना जुगैल, जनपद सोनभद्र ।
2. उ0नि0 जितेन्द्र यादव, थाना जुगैल, जनपद सोनभद्र ।
3. उ0नि0 सुधीर कुमार सिंह, थाना जुगैल, जनपद सोनभद्र ।
4. हे0का0 राधेमोहन कुशवाहा, थाना जुगैल, जनपद सोनभद्र ।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
फसलों के अपशिष्ट जलाने पर 15 हजार तक का जुर्माना लगाया जा सकता है - उपजिलाधिकारी बारात की खुशियां मातम में बदली, तेज रफ्तार बस ने किशोर की ली जान विदाई समारोह मे कमल नयन दुबे के बोल शक्तिनगर की जनता से जो सहयोग मिला वो अतुलनीय श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया भगवान परशुराम जन्मोत्सव कुएं में मिला वृद्ध महिला का शव, परिजनों में मचा कोहराम म्योरपुर में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, मेधावी छात्र/छात्राओं और अभिभावकों को किया गया सम्मानित गया ने भदोही को हराकर जीता 22वीं अंतर्राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब सोनभद्र जिलाधिकारी का हुआ तबादला ईमानदार छवि के चर्चित गौड़ नये जिलाधिकारी बने संदीप मिश्रा के बोल स्मार्ट मीटर ऐजुकेटेड जेबकतरो की स्कीम है जनता के लिये सोनभद्र मे तेज धूप एवं लू के कारण सभी स्कूल (कक्षा 1 से 8) का संचालन प्रातः 7:30 बजे से 12:00 बजे तक...
Download App