सोनभद्र

नगर पंचायत अध्यक्ष ने वाटर कूलर का किया लोकार्पण

चोपन/सोनभद्र (गुड्डु मिश्रा) चोपन नगर पंचायत की तरफ से हर वार्डो में नगरवासियों को शुद्ध जल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वाटर कूलर स्थापित करने का कार्य चल रहा है जिसमे से दो वार्डो गौरव नगर व लोको कालोनी में वाटर कूलर नगरवासियों के इस्तमाल हेतु तैयार हो चुका है जिसका लोकार्पण सोमवार को वार्डवासियों की उपस्थिति में नगर पंचायत अध्यक्ष उस्मान अली ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि फिल्टर पानी स्टोरेज 500 लीटर की क्षमता से युक्त यह प्लांट अन्य मौसमों के साथ ही भीषण गर्मी में शीतल पेयजल के रूप में आमजन को राहत देने का काम करेगा। इससे गर्मी के मौसम में नगर के लोगों एवं सड़क पर चलने वाले राहगीरों को शुद्ध ठंडा पेयजल पीने का लाभ मिलेगा तथा आसपास के मजदूरों एवं ऐसे गरीब लोग इसका समुचित लाभ ले पाएंगे जो मिनरल वाटर खरीद कर पीने की क्षमता नहीं रखते हैं। नगर के अन्य वार्डो में भी वाटर प्यूरीफायर सहित वाटर कूलर की स्थापना की जा रही है जो आम जनता के लिए शीघ्र ही लोकार्पित होगा। सफाई, पेयजल, स्ट्रीट लाइट आदि की चर्चा करते हुए आम नागरिकों से नगर पंचायत का सहयोग करने की भी अपील की। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह,सभासद दिव्यविकास सिंह,सलीम कुरैशी,सत्यप्रकाश तिवारी,संतोष साहनी,विजय साहनी,फूलचंद चौधरी,राजनरायण निषाद,जीतू सिंह,राधारमण पांडेय,राकेश बिंद,नरेश यादव,विनीत जाटव,सोनू मोदनवाल,लिपिक अंकित पांडेय,अंकित अग्रवाल,बंटी सिंह,अनीश अहमद इत्यादि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान