सोनभद्र

नवरात्रि पर देवी जागरण में झूमे श्रद्धालु

विंडमगंज/सोनभद्र (सुमन गुप्ता) विंडमगंज थाना क्षेत्र के घिवही (रेघड़ा) शिव मंदिर परिसर में रविवार की रात शिव मंदिर समिति व गुप्तकाशी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित देवी जागरण में पूरी रात श्रद्धालुओं ने भक्ति सागर में गोते लगाते रहे। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री राम केवल कुशवाहा व‌ विशिष्ट अतिथि खीरू प्रसाद यादव, रामवृक्ष यादव (सेवा निवृत्त अध्यापक)
द्वारा विधि विधान पूर्वक पूजन अर्चन कर किया। इसके पश्चात देवी जागरण का शुरुआत पटना से चल कर आई मिनाक्षी सिन्हा ने देवी अराधना से की। वही सोनभद्र की सुषमा ने मां के सुंदर भोजपुरी भजन प्रस्तुत कर लोगों को सम्मोहित किया। उसके पश्चात आए हुए अतिथियों को को फूल-माला पहनाकर और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। जैसे – जैसे रात बढ़ रही थी ग्रामीणों की भीड़ बढ़ती गई परिसर लोगों से भर गई थी अन्य कलाकारों ने भी एक से बढ़कर भक्ति गानों की प्रस्तुति कर सभी भक्तों को भावविभोर कर दिया । तपश्चात मां की भव्य आरती कर प्रसाद वितरण किया गया। समिति के अध्यक्ष श्री निवासन सिंह,उदय यादव कमलेश शर्मा, चंदन यादव ,आनंद यादव ,संदीप शर्मा ,अरुण कुमार, जितेंद्र भारती, राजेंद्र प्रसाद, पुजा समिति के संरक्षक कृपा शंकर कुशवाहा, रामवृक्ष यादव,रामनारायण शर्मा, उमाशंकर शर्मा, प्रधान प्रतिनिधि कृपया शंकर कुशवाहा सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान