सोनभद्र

मिशन शक्ति दीदी अभियान के तहत किया गया जागरुक

विंढमगंज/ सोनभद्र( सुमन गुप्ता)

थाना क्षेत्र के बुटबेढवा में स्थित भारती इंटर कालेज में आज मिशन शक्ति दीदी अभियान के तहत थाना प्रभारी श्याम बिहारी के नेतृत्व में प्रोजेक्टर पर टेली फिल्म के पश्चात महिला दरोगा सविता सरोज ने मौजूद छात्र व छात्राओं को बताया कि छात्राओं को गुड टच, बैड टच के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही उन्हें सुरक्षा व आत्मनिर्भरता के लिए बनाए गए कानून एवं नियमों के संबंध में जागरूक किया। इस दौरान छात्राओं को हेल्पलाइन नंबर 1090,1076, 1098, 112, 181,108 व साइबर अपराध 1930 आदि की जानकारी दी गई। छात्राओं को किसी भी प्रकार की समस्या होने पर हेल्पलाइन नंबरों पर फोन कर सहायता लेने की सलाह भी दी गई। साथ ही साथ मुख्यमंत्री के द्वारा दी जाने वाली योजना कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन योजना, बैंकिंग कॉरेस्पोंडेंस सखी योजना, राष्ट्रीय पोषण मिशन योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना की भी जानकारी दी इस दौरान महिला कांस्टेबल नीतू सिंह, संयोगिता, विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश सर सहित सैकड़ों छात्राएं उपस्थित रही।

Arvind Gupta

अरविंद गुप्ता पन्नूगंज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही अरविंद गुप्ता जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात