सोनभद्र

मच्छर रोधी एंटी लार्वा का छिड़काव नहीं ,लोग हो रहे बिमार जिम्मेदार शांत

विंढमगंज /सोनभद्र( सुमन गुप्ता)

विकास खंड दुद्धी क्षेत्र में डेंगू और मलेरिया के प्रकोप से लोगों को बचाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायती राज विभाग के सफाई कर्मचारीयो की डियुटी रोस्टर के अनुसार लगाई गई है । सफाई कर्मचारी हाथ में फावड़ा ,कुदाल ,झाड़ू लेकर दिख रहे हैं लेकिन एंटी लार्वा, चूना व मेलाथियान का छिड़काव करते नहीं दिख रहे है। बारिश के बाद गढ्ढों में जलभराव हो गया है । जिससे से मच्छर उत्पन्न हो रहै है। शाम होते ही मच्छर काटने शुरू कर देते हैं जिससे टायफाइड, डेंगू और मलेरिया बुखार कि चपेट आ रहे लोग। वहीं संचारी रोगों से बचाव के लिए जागरूकता के साथ साफ-सफाई अभियान चलाया जा रहा है। दूसरी ओर जिम्मेदारी निभाने वाले लोग मनमानी कर अभियान की खानापूर्ति कर रहे हैं। मलेरिया विभाग से पंचायती राज विभाग मच्छरों को मारने के लिए एंटीलार्वा , छिड़काव, फागिंग करते नजर नहीं आ रही है। ग्रामीण सुरेंद्र कुमार,महेश कुमार, अनीता देवी आदि ने कहा की जल्द हो मच्छर रोधी दवा का छिड़काव।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान