सोनभद्र

अपर पुलिस अधीक्षक, जिला प्रोबेशन अधिकारी,सदर विधायक ने महिला जागरुकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

सोनभद्र (अरविंद गुप्ता)
प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वालंबन हेतु शारदीय नवरात्र के पर्व पर मिशन शक्ति के विशेष अभियान फेज 04 के शुभारंभ अवसर पर रामलीला मैदान परिसर में आज विधायक सदर भूपेश चौबे, अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह व जिला प्रोबेशन अधिकारी सुधांसु शेखर शर्मा द्वारा किया गया। इस दौरान दो पहिया व चार पहिया वाहनों से जन जागरुकता हेतु महिला सशक्तिकरण रैली रामलीला मैदान से शुरू होकर मेन चौक, महिला थाना से होते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में समाप्त होकर सभा के रूप परिवर्तित हो गयी। कलेक्ट्रेट सभागार में मिशन शक्ति पर आधारित रंगोली बनाया गया था, जिसका सभी ने खुब सराहना की और रंगोली के साथ महिलाओं ने बढ़ चढ़कर कर सेल्फी भी लिया। रैली समापन पर कलेक्ट्रेट सभागार में संगोष्ठी कर महिला सशक्तिकरण पर बल दिया गया मिशन शक्ति केणफेज 04 के शुभारंभ के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में सांसद पकौड़ी लाल कोल की गरिमामयी उपस्थिति में मा.मुख्यमंत्री जी द्वारा मिशन शक्ति फेज 04 के लखनऊ में शुभारंभ कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया। इस सांसद जी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज की महिलाएं हर क्षेत्र में आगे निकल रही हैं, उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार का यह सपना है कि आज महिलाओं के शक्ति का एहसास करना बहुत जरूरी है, महिलाएं आज से 30-40 साल पहले अंधविश्वास में डूबी रहती थी, बच्चियों के पैदा होने पर पहाड़ टूटने जैसी महसूस करती थी, किंतु केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के उत्थान के लिए विभिन्न प्रकार की संचालित योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है, शिक्षा के क्षेत्र में, स्वास्थ्य के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है, आज महिलाएं विमान, रेल, जहाज भी चला रही हैं। सांसद जी ने महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि अच्छे कार्य करते हुए अपने माता-पिता का नाम रोशन करें। इस मौके पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा महिला जागरूकता संबंधित होर्डिंग, स्टैंडी के माध्यम से प्रचार प्रसार कर महिलाओं को विभिन्न क्षेत्रों में जागरूक किया गया।
इस अवसर पर सांसद पकौड़ी लाल कोल, मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार,पुलिस अधीक्षक डॉ यशबीर सिंह,अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह व जिला प्रोबेशन अधिकारी श्री सुधांसु शेखर, सी0 ओ0 चारु द्विवेदी, महिला थानाध्यक्ष सरोजमा सिंह समाज सेवी ओम प्रकाश त्रिपाठी,जिला प्रोबेशन कार्मिकगण,बाल कल्याण समिति के कार्मिकगण, स्वास्थ्य विभाग, महिला पुलिसकर्मी व प्रोबेशन विभाग के महिला कार्यकत्री सहित अन्य सम्बंधितगण उपस्थित रहे

Arvind Gupta

अरविंद गुप्ता पन्नूगंज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही अरविंद गुप्ता जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
अनपरा परियोजना के रामलीला मैदान मे श्रावणी मेले के उद्घाटन मे सीजीएम के बोल मेला भारतीय संस्कृति की ... उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने टीएससीटी संस्था को कैशलैस को आजीवन करने का दिया आश्वाशन तबादला एक्सप्रेस पहुचा सोनभद्र स्टेशन दर्जनो एसएचओ हुये इधर से उधर 500 ग्राम नाजायज गांजा संग एक अभियुक्त गिरफ्तार बीजपुर से कांवरियों का पहला जत्था देवघर के लिए रवाना लाभार्थियों को मिली आवास की मिली चाभी, गिनाई सरकार की योजनाएं वरिष्ठ पत्रकार रामनारायण सर्राफ का निधन, जिले में शोक की लहर जयशंकर राय का चला फरार वारंटी पे डंडा एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे मे फरार आरोपी को किया गिरफ्तार गुरु ज्ञान की पूर्णता का ही दूसरा नाम है गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सोन संगम की विचारगोष्ठी अनपरा नगर पंचायत के मालवीय नगर मे बरसात मे बढ़ा मच्छरो का प्रकोप फागिंग का छिड़काव ना होने से लोगो मे ...
Download App