सोनभद्र

कनहर विस्थापितों के विभिन्न मुद्दों पर हुई प्रशासनिक बैठक

दुद्धी, सोनभद्र। स्थानीय तहसील सभागार में शनिवार को कनहर विस्थापितों के साथ प्रशासनिक अधिकारियों ने विभिन्न मुद्दों पर बैठक किया। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम सुरेश राय ने किया। बैठक के दौरान विस्थापित नेता गंभीरा प्रसाद, ईश्वरीय प्रसाद निराला, फणीश्वर जायसवाल ने कहा कि ग्यारह गांव के विस्थापितों को पुनर्वास कालोनी में बसाया गया है। लेकिन विजली, पानी, सड़क, आवास, नाली, स्वास्थ्य, शिक्षा, आंगनबाड़ी, रामलीला मंच, अंत्योष्टि स्थल, निर्माण कार्य हेतु बालू सहित डूब क्षेत्र के छूटे हुए विस्थापित परिवार को मिलने वाले मुवावजा, महिला वारिस सहित विभिन्न बिंदुओं पर ज्ञापन देते हुए मांग किया। सेवा समर्पण संस्था आनंद जी ने कहा कि सभी विस्थापित परिवार को समुचित लाभ दिया जाएगा। कनहर बांध के डूबने वाले सभी गांव के विस्थापितों की खास नजर है। आप सभी के मांगो को मुख्यमंत्री तक पहुँचाकर उचित लाभ दिलाया जाएगा। एसडीएम दुद्धी सुरेश राय ने सम्बोधित करते हुए कहा कि यह बैठक मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार की गई। सभी विस्थापित परिवार को मिलने वाले पैकेज व लाभकारी योजनाओं का लाभ समय से दिया जाएगा। कुछ छूटे हुए विस्थापित एवं महिला वारिस सहित अन्य बिन्दुओ पर जिलाधिकारी के समक्ष मांगो पर चर्चा कर आपको सूचित कर दिया जाएगा। सिचाईं विभाग, विद्युत विभाग एवं लेखपालों को निर्देशित किया गया है। पुनर्वास कालोनी में मिलने वाले सुविधाओं को मुहैया कराएंगे। सिचाई विभाग के सहायक अभियंता रवि श्रीवास्तव ने कहा कि बजट आवंटित होते ही पुनर्वास कालोनी को दुरुस्त कर दिया जाएगा। विस्थापित परिवार को पैकेज दिया जाएगा। सूची में छूटे हुए परिवार को सूचीवद्ध कर पैकेज का लाभ दिया जाएगा। इस बैठक में मनोज मिश्रा, दिलीप पांडेय, नंदलाल यादव, गेना प्रसाद घसिया, इस्लाहुद्दीन, अब्दुल्लाह, उदय पाल, सुभाष भारती, जलालुद्दीन, रामलाल, मेराज सहित सैकड़ो विस्थापित मौजूद रहे। बैठक पुर्ण होने के बाद समस्त अधिकारियों ने पुनर्वास कालोनी का निरीक्षण किया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
किसी भी दशा में अस्त्र शस्त्र का नही होगा प्रदर्शन-एसडीएम दुद्धी स्वराज साथियों को मिला ग्राम परिवर्तन का मंत्र, चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ तीन ग्राम पंचायत में हुई बैठक, पात्र लाभार्थियों की सूची पर ग्रामीणों ने लगाई मोहर अमेरिकी नौसेना द्वारा भारतीय वाणिज्य जहाजों पर कायरता पूर्ण हमला और चालक दल के तीन नाविक की मौत पर व... कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री केंद्रीय शिक्षा मंत्री व सीएम को भेजा ज्ञापन लाखो शिक्षको के भविष्य ... 50 हजार का इनामिया गौ तस्कर मुठभेड़ मे गिरफ्तार छह गौवंश अवैध असलहे बरामद एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण हर घर शुद्ध नल जल डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रमोशन पर दिग्गज कलाकारों निर्देशकों ने सराहा 12 साल मे सोनभद्र को मिला सिर्फ शोषण और उपेक्षा - रामराज गौड़ सोनभद्र की प्रतिभाओं ने फैशन मंच पर बिखेरा जलवा विजेताओं ने बढ़ाया जिले का मान
Download App