सोनभद्र

आयुष्मान भव स्वास्थ्य मेले में 176 मरीजों का हुआ परीक्षण, 15 आयुष्मान कार्ड वितरित

चैयरमैन ने किया साप्ताहिक स्वास्थ्य मेले का उद्घाटन

दुद्धी, सोनभद्र। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयुष्मान भव साप्ताहिक स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन ने रिबन काटकर किया। उद्घाटन समारोह में उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए चैयरमैन श्री मोहन ने कहा कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री के जन्मदिवस से आयुष्मान भव अभियान का शुभारंभ किया जा रहा है, जो राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती दो अक्टूबर तक संचालित किया जाएगा। इस 15 दिवसीय अभियान में आयुष्मान भारत से जुड़ी समस्त योजनाओं का बेहतर तरीके से क्रियान्वयन किया जाएगा। आम जन के स्वास्थ्य की देखभाल को लेकर इस अभियान की शुरुआत की जा रही है।
नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉ एसके जायसवाल ने बताया आयुष्मान भव अभियान के तहत 17 सितंबर से सेवा पखवाड़ा शुरू हो रहा है। इसके साथ स्वच्छता अभियान, आयुष्मान कार्ड वितरण अभियान, आयुष्मान ग्राम पंचायत, आयुष्मान मेला, रक्तदान और अंगदान जैसे कई कल्याणकारी कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे। इस अभियान में जनपद के समस्त आयुष्मान भारत योजना के पात्र सूचीबद्ध लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाये जाएंगे। आयुष्मान कार्ड से लाभार्थियों को निःशुल्क पाँच लाख रुपये तक के इलाज की सुविधा मिलेगी।
केंद्र अधीक्षक डॉ शाह आलम अंसारी ने बताया कि दुद्धी ब्लाक में सामाजिक आर्थिक जनगणना 2011 के अनुसार आयुष्मान कार्ड का निर्धारित लक्ष्य 53 हजार के सापेक्ष 40 हजार कार्ड बनाये जा चुके हैं। 13 हजार कार्ड बनाने की प्रक्रिया जारी है। इसमें कुछ लोग मृत और कुछ अन्य स्थानों पर पलायन हो चुके हैं। उन्होंने सभी जन प्रतिनिधियों से अभियान के सफल संचालन के लिए समुदाय में सभी लोगों की मदद करने और उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाने की अपील की।
साप्ताहिक आयुष्मान मेले में 176 विभिन्न रोगों से ग्रसित मरीजों की जांच व उपचार कर निःशुल्क दवाइयां वितरित की गई। मुख्य अतिथि सहित नोडल के हाथों 15 नए आयुष्मान कार्ड बनाकर सौंपे गए। इस अवसर पर महिला चिकित्सक डॉक्टर स्मिता, बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर प्रवीण कुमार, दंत रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अनिमा यादव, डॉ संजय गुप्ता, डॉ गौरव सिंह, बीपीएम संदीप सिंह, बीसीपीएम सुनीता, वार्ड सभासद मोनू सिंह, फार्मासिस्ट संजय श्रीवास्तव, रामसागर मौर्या सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण हर घर शुद्ध नल जल डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रमोशन पर दिग्गज कलाकारों निर्देशकों ने सराहा 12 साल मे सोनभद्र को मिला सिर्फ शोषण और उपेक्षा - रामराज गौड़ सोनभद्र की प्रतिभाओं ने फैशन मंच पर बिखेरा जलवा विजेताओं ने बढ़ाया जिले का मान बीजपुर थाना परिसर में 'मिशन शक्ति केंद्र' का शिलान्यास,महिलाओं और बालिकाओं को मिलेगी त्वरित सहायता गैंगस्टर एक्ट मे कुर्क 7 हाईवा ट्रको को कोर्ट ने अवमुक्त करने का जिलाधिकारी सोनभद्र को दिया आदेश सर्पदंश से बुजुर्ग महिला की मौत, घर मे मचा कोहराम अनपरा पुलिस ने फरार चल रहे 2 वारंटी को किया गिरफ्तार भीषण गर्मी में राहत की मिसाल: सनातन जनभावना समिति ने शुरू किया नि:शुल्क शीतल जल प्याऊ तेल भराने को लेकर पेट्रोल पंप पर बवाल, चार आरोपी गिरफ्तार
Download App