सोनभद्र

इनरव्हील क्लब का पदभार समारोह हुआ संपन्न रेणुकूट(सोनभद्र)

जी.के.मदान जुलाई माह में नए सत्र के लिए 30 जुलाई को ICH मॉल हिंडालको में इनरव्हील कि नई कार्यकारिणी समिति का पदभार कार्यक्रम संपन्न हुआ।नई कार्यकारिणी में श्रीमती विनीता बंसल अध्यक्षा, श्रीमती सारिका मावांडिया उपाध्यक्ष ,श्रीमती प्रमिला पोद्दार पूर्व अध्यक्ष, श्रीमती उदिता बनर्जी सचिव, श्रीमती ममता मंगला कोषाध्यक्ष, श्रीमती रश्मि पवार ने अंतरराष्ट्रीय सेवा संयोजिका एवं श्रीमती संध्या ने संपादक पद के लिए शपथ ली । आदित्य बिरला स्कूल की सह प्राध्यापक मुख्य अतिथि श्रीमती मनीषा वैष्णव ने गणेश जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर तथा दिया जलाकर प्रोग्राम का शुभारंभ किया । मनीषा ने नवनिर्वाचित समिति को बधाई दी एवं किए गए कार्यों की सराहना भी की साथ ही श्रीमती अंजलि यादव और श्रीमती मंजू मंगला को पिन पहनाकर क्लब की सदस्यता दिलाई। इसके अलावा क्लब ने जीरो वेस्ट पे एक प्रोजेक्ट भी किया जिसमें क्लब की सदस्या विनीता बंसल, डॉली बंसल, ममता बंसल, सुनीता मिमानी ,मंजू मंगला ,ममता मंगला ,संध्या सिंह और सीमा जी ने अपने हाथों से बनाए हुए सामानों का भी प्रदर्शन किया । क्लब ने बरसात के मौसम को ध्यान में रखते हुए मॉल के गार्ड को इनरव्हील logo के साथ छाते भी दिए। इस समारोह में श्रीमती छाया मालवीय जी , हनी सोमानी , अर्चना राठौर ,संगीता शर्मा ,पवित्रा सिरोही , ललिता ,संजना ,अर्पणा ,गायत्री , अनीता और प्रीति चौरसिया ने अपना योगदान देकर समारोह को पूर्ण किया। प्रोग्राम का संचालन ममता बंसल ने किया ।इसके पश्चात रात्रि भोज के साथ पदभार समारोह का समापन हुआ ।

Arvind Gupta

अरविंद गुप्ता पन्नूगंज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही अरविंद गुप्ता जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन