सोनभद्र

श्रावण मास के चौथे सोमवार को शिवालयों में जलाभिषेक के लिए उमड़ी भीड़

बीजपुर (विनोद गुप्त)श्रावण मास के चौथे सोमवार को क्षेत्र के शिवालयों में सुबह से ही हर हर महादेव के उदघोष से चारो तरफ वातावरण गूंज उठा। श्रद्धालु भक्त शिवलिंग पर जलाभिषेक कर फल, फूल, बेलपत्र, धतूरा, भाँग इत्यादि चढ़ा कर अपने मन की मुराद मांगते रहे। क्षेत्र के जरहा स्थित अजीरेश्वर धाम मंदिर में भोले नाथ के भक्तों की भारी भीड़ जलाभिषेक कर पूजा पाठ करती रही।अजीरेश्वर धाम परिसर में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मेला लगा रहा जिससे लोगो मे उत्साह और उमंग का माहौल

देखा गया।अजीरेश्वर धाम मंदिर प्रबन्ध समिति द्वारा समूचे दिन बाबा का महाप्रसाद खिचड़ी श्रद्धालुओ को खिलाया जाता रहा। मंदिर परिसर में चाक चौबंद सुरक्षा ब्यवस्था के लिए मंदिर निर्माण समिति के न्यास कर्ता राजेंद्र सिंह बघेल, सत्यनारायण बंसल, आर के सिंह,जे एन चौरसिया, राजकुमार सिंह, डॉ ब्रमजीत सिंह, त्रिभुअन नारायण सिंह, गणेश शर्मा , श्यामसुंदर जायसवाल, राहुल सिंह,मुन्ना सिंह सहित अनेक लोग मंच से श्रद्धालुओं को सतर्क करते रहे। शांतिव्यवस्था के लिए प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश मिश्रा मय हमराह जवानों तथा महिला फोर्स के साथ सुबह से ही मंदिर परिसर में डटे रहे। इसी प्रकार सिरसोती शिवमंदिर, एनटीपीसी कालोनी शिव मंदिर ,बेड़िया हनुमान मंदिर, दूधइयाँ माता मंदिर , सेवकाडॉड, बखरीहवा के मंदिरों में महिलाओं, बच्चों, सहित कावड़ यात्रा के भक्तों की भीड़ दर्शन पूजन के साथ जलाभिषेक के लिए समूचे दिन उमड़ती रही।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन