सोनभद्र

ओम नारायण तिवारी लिपिक से बने अवर अभियंता, लोक निर्माण विभाग को चढ़ा रहे भ्रष्टाचार की भेंट *भागीरथी सिंह मौर्य

सोनभद्र/ (अरविंद गुप्ता)

मुख्यमंत्री सहित अन्य को शिकायती पत्र भेज जांच / कार्यवाही कि की गई मांग*
जन अधिकार पार्टी के निवर्तमान मंडल अध्यक्ष भागीरथी सिंह मौर्य ने प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग जनपद सोनभद्र के अवर अभियंता ओम नारायण तिवारी द्वारा विभाग में किए जा रहे भ्रष्टाचार एवं अनियमितता के संदर्भ में माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार, अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग सोनभद्र, माननीय लोक निर्माण विभाग मंत्री लखनऊ, आयुक्त महोदय विंध्याचल मंडल, अजय चौहान मुख्य सचिव पीडब्ल्यूडी लखनऊ, प्रमुख अभियंता लोक निर्माण विभाग लखनऊ, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग वृत्त मिर्जापुर मंडल एवं एंटी करप्शन विभाग वाराणसी को शिकायती पत्र भेज एवं मुख्यमंत्री पोर्टल पर भ्रष्टाचार के मामले को अवगत कराते हुए निम्नलिखित विषयों पर उच्चस्तरीय जांच की मांग की गई है ।
01. श्री ओम नारायण तिवारी कार्यरत इंजीनियर ( जेई ) के कई वर्षों से एक ही जनपद में कार्यरत होने से अपने चहेते ठेकेदारों से सांठ -गांठ करके मानक के अनुरूप बनने वाली सड़को में भ्रष्टाचार को बढ़ावा देते हुए करोड़ों की संपत्ति अर्जित किए हुए हैं । विभाग को भ्रष्टाचार मुक्त कराने के लिए गैर जनपद में स्थानान्तरण किया जाना आवश्यक है ।
02 श्री ओम नारायण तिवारी अवर अभियंता द्वारा 05 लाख का बांड बनाकर गलत ढंग से 20 लाख का भुगतान करते हैं और उस सरकारी पैसे का दुरुपयोग करते हुए बंदरबांट किया जा रहा है ।
03 श्री ओम नारायण तिवारी लिपिक से अवर अभियंता बने है परंतु उनका आज के समय में चर्चा बना हुआ है कि लग्जरी कार से चलते हैं । M H 12 M W 0 834 जिसको चलाने के लिए एक चालक भी परमानेंट रखे हुए हैं । आलीशान मकान बैंक बैलेंस भी है जिसकी जांच किसी अन्य एजेंसी द्वारा कराकर आय से अधिक संपत्ति की जांच भी की जा सकती है ।
04 ओम नारायण तिवारी जब से लिपिक से अवर अभियंता बने हैं तब से अपने चहेते ठेकेदारों जो उनके गांव जिला प्रयागराज उत्तर प्रदेश के रहने वाले श्री बंटी तिवारी हैं जिनका फर्म का नाम शशांत कंस्ट्रक्शन कंपनी प्रोपाइटर श्री कृष्णानन्द जो श्री बंटी तिवारी के पिता जी है, उनके नाम पर प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग जनपद सोनभद्र में रजिस्टर्ड है, श्री ओम नारायण तिवारी के मो0 का यदि जांच किया जाए तो उनका श्री बंटी तिवारी के मोबाइल से डेली कॉल डिटेल बात करने का मिल जाएगा । जिसकी जांच कर उक्त लोगो के ऊपर निष्पक्ष कार्रवाई की जाए ।
05. श्री ओम नारायण तिवारी अवर अभियंता के पास अतिरिक्त चार्ज हेड क्वार्टर, कचहरी, जिलाधिकारी कार्यालय, सर्किट हाउस आदि का है जिसका बिना टेंडर हुए कार्य उनके चहेते ठेकेदार जो श्री बंटी तिवारी हैं के द्वारा किया जाता है व सारे पैसे आधे आधे बांट लिए जाते हैं और सरकारी पैसे का बंदरबांट किया जाता है ।
06.श्री ओम नारायण तिवारी जब लिपिक के पद पर कार्यरत थे उसी समय उनके द्वारा डिप्लोमा डिग्री ली गई थी। श्री तिवारी जी के डिप्लोमा डिग्री की पढ़ाई करते समय वेतन का आहरण हुआ है कि नहीं, अध्ययन के दौरान अवकाश लिए है कि नहीं इसकी जांच किए जाने की मांग की गई ।
भवदीय
भागीरथी सिंह मौर्य
नि0 मंडल अध्यक्ष
जन अधिकार पार्टी
मिर्जापुर मंडल ( उ0 प्र0 )

Arvind Gupta

अरविंद गुप्ता पन्नूगंज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही अरविंद गुप्ता जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
सोनभद्र मे कई चौकी इंचार्ज हुये इधर से उधर बभनी पुलिस एवं एएनटीएफ गाजीपुर टीम ने भारी मात्रा मे गांजा के साथ अन्तर्राज्यीय तस्कर को किया गिरफ्त... जीवन बचाने की मुहिम में आगे आया इनर व्हील क्लब, 10 यूनिट रक्त किया गया संग्रह सीएचसी में एएनएम की हुई भावभीनी विदाई महुआ के पेड़ पर फंदे से लटका मिला किशोरी का शव, जांच में जुटी पुलिस थानाध्यक्ष संतोष कुमार से मिले भीम आर्मी पदाधिकारी व पत्रकार, क्षेत्रीय समस्याओं पर हुई चर्चा एमपी से छत्तीसगढ़ जा रहे भारी मात्रा मे शराब जायलो कार के साथ आरोपी को प्रणय प्रसून ने किया गिरफ्तार विश्व आदिवासी दिवस को लेकर आदिवासी सहयोग समिति की बैठक, 9 अगस्त को आरंगपानी में होगा भव्य आयोजन आईजीआरएस शिकायत निस्तारण में सोनभद्र पुलिस प्रदेश में नंबर-1 भाजपा के वरिष्ठ नेता जय प्रकाश चतुर्वेदी के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया शोक
Download App