सोनभद्र

अनपरा मे मुहर्रम पर जुलूस निकाल इमाम हुसैन को याद किया

अनपरा/सोनभद्र अनपरा मे मुहर्रम पर जुलूस निकाल इमाम हुसैन को याद किया। कर्बला की जंग व उसमें शहीद हुए इमाम हुसैन उनके 72 शहिदो की याद मे अनपरा मे मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा मातम जुलूस निकाला गया। मुहर्रम पर निकले इस जुलूस मे या हुसैन या हुसैन की नारें से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। वहीं विभिन्न स्थानों से ताजिया जुलूस भी निकाला गया जो गली चौक चौराहे सड़को पर रुककर कर इमाम हुसैन की शहादत की कहानी बयां कर रहे थे जिसमे लाठियां व तलवार भांजकर अपना करतब दिखा रहे थे।

चाक चौबंद सुरक्षा के मद्देनजर क्षेत्राधिकारी पिपरी प्रदीप सिंह चंदेल,अनपरा एसएचओ शेषनाथ पाल,रेनुसागर चौकी इंचार्ज शशि भूषण यादव पूरे क्षेत्र का भ्रमण करते नजर आये जिससे किसी भी प्रकार की समस्या न आने पाये। जुलूस में क्षेत्र के सभी लोग कंधे से कंधा मिलाकर चलते नजर आये।

अनपरा मे दिखा गंगा जमुनी तहजीब का मिसाल। अनपरा मे मुहर्रम के जुलुस मे हिंदु समुदाय के लोग मुस्लिम समुदाय के लोगो के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलते दिखाई दिये। प्रमोद शुक्ला बाबा,आशीष मिश्रा,सरजू बैसवार,मुन्ना केशरी,कुंदन सिंह,सुमित सोनी ताजिया के जुलूस मे एक साथ मुस्लिम समुदाय के साथ दिखाई दिये।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार