सोनभद्र

ग्रासिम द्वारा महिलाओं में किया गया सिलाई मशीनों का वितरण

रेणुकूट/सोनभद्र (जी.के.मदान) ग्रासिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड रेणुकूट के ईकाई प्रमुख श्री मनीष गर्ग, मानव संसाधन प्रमुख श्री राजीव दुबे एवं प्रमुख कर्मचारी संबंध एवम प्रशासन श्री प्रभात कुमार पांडेय के मार्गदर्शन में संचालित सीएसआर कार्यक्रम के अंतर्गत संस्थान द्वारा विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम किए जा रहे हैं जिसके अंतर्गत आज ग्रासिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड रेणुकूट के ईकाई प्रमुख श्री मनीष गर्ग, मानव संसाधन प्रमुख श्री राजीव दुबे द्वारा अनुभव विद्यालय कादल के कुल 10 महिलाओं को उनके स्वरोजगार में मदद दिलाने हेतु 10 सिलाई मशीनों का वितरण किया गया इसी कड़ी में संस्थान के सीएसआर विभाग द्वारा माह अप्रैल माह माह जुलाई 2023 तक कुल 4 माह का प्रशिक्षण कराने के उपरांत महिला प्रशिक्षुओं को पावदान वाली उषा सिलाई मशीनों का वितरण किया गया जिसके अंतर्गत ग्रामसभा रंटोला में 10 ग्रामसभा खैराही में 10 ग्राम सभा सिंदूर गाड़ा में 10 इस प्रकार कुल 40 सिलाई मशीनों का वितरण किया गया।
उक्त कार्यक्रम के अलावा महोदय द्वारा अनुभव विद्यालय कादल में संस्थान के सीएसआर कार्यक्रम के अंतर्गत निर्मित कराए गए स्कूल गेट, स्टेज व वॉशरूम का उद्घाटन भी कराया गया तत्पश्चात उक्त विद्यालय में इकाई प्रमुख श्री मनीष गर्ग व मानव संसाधन प्रमुख श्री राजीव दुबे के अलावा सीएसआर प्रमुख श्री अमर सिंह आदि द्वारा अनेक प्रकार के शोभाकार पौधों का वृक्षारोपण कार्यक्रम भी किया गया साथ ही महोदय द्वारा सभी शिक्षकों को बच्चों को पर्यावरण में सुधार लाने हेतु अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने व रोपित किए गए सभी पौधों को बचाने हेतु प्रेरित भी किया गया । उक्त कार्यक्रम के अलावा महोदय द्वारा मां मैत्रायिनी इंटर कॉलेज म्योरपुर में कुल करीब 500 बच्चों को शिक्षा में मदद दिलाने हेतु शिक्षण सामग्री कापी ,,पेन इत्यादि का वितरण किया गया तथा महोदय द्वारा सभी बच्चों को स्कूल में साफ सफाई का ध्यान रखने हेतु प्रेरित किया गया । ग्रासिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड रेणुकूट के सीएसआर विभाग द्वारा आयोजित उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री शेषनाथ तिवारी, जितेंद्र कुमार, अशोक कुमार कुशवाहा, रामप्रवेश सिंह आदि द्वारा अहम भूमिका निभाई गई । कार्यक्रम की सफलता पर संस्थान के सीएसआर प्रमुख श्री अमर सिंह द्वारा सभी को धन्यवाद दिया गया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
श्रावण मास के प्रथम सोमवार को हर हर महादेव उदघोष से इलाका गूंजा सोनभद्र मे कई चौकी इंचार्ज हुये इधर से उधर बभनी पुलिस एवं एएनटीएफ गाजीपुर टीम ने भारी मात्रा मे गांजा के साथ अन्तर्राज्यीय तस्कर को किया गिरफ्त... जीवन बचाने की मुहिम में आगे आया इनर व्हील क्लब, 10 यूनिट रक्त किया गया संग्रह सीएचसी में एएनएम की हुई भावभीनी विदाई महुआ के पेड़ पर फंदे से लटका मिला किशोरी का शव, जांच में जुटी पुलिस थानाध्यक्ष संतोष कुमार से मिले भीम आर्मी पदाधिकारी व पत्रकार, क्षेत्रीय समस्याओं पर हुई चर्चा एमपी से छत्तीसगढ़ जा रहे भारी मात्रा मे शराब जायलो कार के साथ आरोपी को प्रणय प्रसून ने किया गिरफ्तार विश्व आदिवासी दिवस को लेकर आदिवासी सहयोग समिति की बैठक, 9 अगस्त को आरंगपानी में होगा भव्य आयोजन आईजीआरएस शिकायत निस्तारण में सोनभद्र पुलिस प्रदेश में नंबर-1
Download App