सोनभद्र

अकीदत के साथ मनाया गया मुहर्रम निकला जुलूस व ताजिया

चोपन/सोनभद्र (गुड्डु मिश्रा) हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मोहर्रम पर्व का त्योहार शनिवार को बड़े एहतेराम के साथ झंडा जुलूस व ताजिया निकालकर मनाया गया नगर के बकरिदिया इस्लामिया स्कूल इमामबाड़ा से लगभग बड़ी व छोटी मिलाकर कुल 7 ताजिया आलम के साथ गौरव नगर से होते हुए स्वं सुबेदार प्रसाद जी के गली से होते हुए वाराणसी शक्तिनगर मुख्यमार्ग होते बैरियर स्थित जामा मस्जिद के पूर्व सदर मर्हुम लल्लन कुरैशी के घर वहां से बस स्टैंड , तत्पश्चात प्रीतनगर एसआर पेट्रोल पंप से वापस बकरीदिया इस्लामिया स्कूल इमामबाड़ा पर सभी ताजिया को रखकर अखाड़ा कमेंटी द्वारा करतब दिखाया गया । तत्पश्चात देर शाम सभी ताजिया को इमामबाड़ा से उठाकर ईदगाह पर दफ्न कर संपन्न हुआ। वही लोगों द्वारा जगह-जगह हैरतअंगेज करतब भी दिखाए गए और छोटे छोटे बच्चों व बड़े बुजुर्ग सभी हसन हुसैन के नारे लगाकर कर्बला की दास्तान को याद कर फूट फूट कर रो रहे थे। समाजसेवियों द्वारा नगर के जुलूस के लिए जगह-जगह पानी, शर्बत व खिचडे़ की व्यवस्था रही सुरक्षा के दृष्टिकोण से विद्युत विभाग द्वारा भ्रमण कर रहे ताजिया के साथ चार लाइनमैन जुलूस के आगे पीछे एहतियात के तौर पर चल रहे थे साथ ही थाना प्रभारी निरीक्षक विश्व नाथ प्रताप सिंह भारी पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चाक चौबंद नजर आये ।इस मौके पर चेयरमैन उस्मान अली, जामा मस्जिद के सदर हाजी सरफराज अहमद, नायब सदर नाजिम खान, सत्यप्रकाश तिवारी,राजन सोनकर,सेक्रेटरी महफूज आरिफ,हाजी गयासुद्दीन,साकिब खान,रियाज अहमद, सभासद सलीम कुरैशी,डां सत्येन्द्र आर्य, रिजवान अहमद, इंदू भाई ,बरकत अली, उमरान अहमद, अतहर कुरैशी, नजमुद्दीन ईदरिशी, सलीम खान,सोयेब अहमद, चिराग अली, वरिष्ठ पत्रकार ज्ञानेन्द्र पाठक, कैलाश नाथ, विनीत शर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में लोग व पर्दा नशीन मां बहने मौजूद रही।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
श्रावण मास के प्रथम सोमवार को हर हर महादेव उदघोष से इलाका गूंजा सोनभद्र मे कई चौकी इंचार्ज हुये इधर से उधर बभनी पुलिस एवं एएनटीएफ गाजीपुर टीम ने भारी मात्रा मे गांजा के साथ अन्तर्राज्यीय तस्कर को किया गिरफ्त... जीवन बचाने की मुहिम में आगे आया इनर व्हील क्लब, 10 यूनिट रक्त किया गया संग्रह सीएचसी में एएनएम की हुई भावभीनी विदाई महुआ के पेड़ पर फंदे से लटका मिला किशोरी का शव, जांच में जुटी पुलिस थानाध्यक्ष संतोष कुमार से मिले भीम आर्मी पदाधिकारी व पत्रकार, क्षेत्रीय समस्याओं पर हुई चर्चा एमपी से छत्तीसगढ़ जा रहे भारी मात्रा मे शराब जायलो कार के साथ आरोपी को प्रणय प्रसून ने किया गिरफ्तार विश्व आदिवासी दिवस को लेकर आदिवासी सहयोग समिति की बैठक, 9 अगस्त को आरंगपानी में होगा भव्य आयोजन आईजीआरएस शिकायत निस्तारण में सोनभद्र पुलिस प्रदेश में नंबर-1
Download App