सोनभद्र

अकीदत के साथ मनाया गया मुहर्रम निकला जुलूस ताजिया लक्कड के साथ खेल का दिखाया गया प्रदर्शन

पन्नूगंज/सोनभद्र (अरविंद गुप्ता) चतरा क्षेत्र के रामगढ में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मुहर्रम पर्व का त्योहार शनिवार को बड़े एहतेराम के साथ झंडा जुलूस व ताजिया निकालकर मनाया गया रामगढ ईदगाह मस्जिद से ब्लाक रोड होते हुए लगभग बड़ी व छोटी मिलाकर कुल 14 ताजिया आलम के साथ रामगढ़ मस्जिद से होते हुए ब्लाक रोड पर से रामगढ़ मार्केट पर ताजिया को रख कर के लक्कड,व खेल अखाड़ा का तरह तरह का खेल का प्रदर्शन दिखाया गया इसके बाद ताजिया को लेकर रामगढ़ कस्बे से लेकर पन्नूगंज मेन रोड से मुख्यमार्ग होते पन्नूगंज थाना स्थित ईदगाह पर दफन कर संपन्न हुआ। वही लोगो द्वारा जगह जगह हैरतअंगेज करतब भी दिखाए गए और छोटे छोटे बच्चों व बड़े बुजुर्ग सभी हसन हुसैन के नारे लगाकर कर्बला की दास्तान को याद कर फूट फूट कर रो रहे थे। नगर वासियों द्वारा नगर के जुलूस के लिए जगह-जगह पानी, शर्बत की व्यवस्था की गई थी सुरक्षा के दृष्टिकोण से पन्नूगंज एसएचओ मनोज ठाकुर के मार्गदर्शन में उपनिरीक्षक मु0, ऐश खां, कांस्टेबल विकास कुमार यादव, रामजी बिंद, अनिलेश कुमार सिंह, कपिल देव यादव, फिरोज खान, वाजिद अली, पुलिस टीम साथ,साथ भ्रमण कर रहे ताजियादारो के साथ जुलूस के आगे पीछे भारी पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चाक-चौबंद नजर आए इस मौके पर रामगढ़ के ग्राम प्रधान बलराज मौर्या, अकबर अली, लालू ,इजहार अली, राजू खान, हाजी रज्जब अली, टीपू सुल्तान, जावेद, राजा क्षेत्र पंचायत सदस्य, गुलाम वारिस, शहबाज, मेराज खान, आदि सैकड़ों की संख्या में लोग व पर्दा नशीन मां बहने मौजूद रही।

Arvind Gupta

अरविंद गुप्ता पन्नूगंज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही अरविंद गुप्ता जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
श्रावण मास के प्रथम सोमवार को हर हर महादेव उदघोष से इलाका गूंजा सोनभद्र मे कई चौकी इंचार्ज हुये इधर से उधर बभनी पुलिस एवं एएनटीएफ गाजीपुर टीम ने भारी मात्रा मे गांजा के साथ अन्तर्राज्यीय तस्कर को किया गिरफ्त... जीवन बचाने की मुहिम में आगे आया इनर व्हील क्लब, 10 यूनिट रक्त किया गया संग्रह सीएचसी में एएनएम की हुई भावभीनी विदाई महुआ के पेड़ पर फंदे से लटका मिला किशोरी का शव, जांच में जुटी पुलिस थानाध्यक्ष संतोष कुमार से मिले भीम आर्मी पदाधिकारी व पत्रकार, क्षेत्रीय समस्याओं पर हुई चर्चा एमपी से छत्तीसगढ़ जा रहे भारी मात्रा मे शराब जायलो कार के साथ आरोपी को प्रणय प्रसून ने किया गिरफ्तार विश्व आदिवासी दिवस को लेकर आदिवासी सहयोग समिति की बैठक, 9 अगस्त को आरंगपानी में होगा भव्य आयोजन आईजीआरएस शिकायत निस्तारण में सोनभद्र पुलिस प्रदेश में नंबर-1
Download App