सोनभद्र

आदित्य पांडे बने रोटरी क्लब रेणुकूट के नए अध्यक्ष, कमलेश कुमार सिंह को मिली सचिव पद की जिम्मेदारी

रेणुकूट।(सोनभद्र)
जी.के.मदान
हिंडाल्को ऑडिटोरियम में रोटरी क्लब रेणुकूट के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें रो0 श्री आदित्य पांडे ने अध्यक्ष और रो0 श्री कमलेश सिंह ने सचिव पद की शपथ ली।
कार्यक्रम का अयोजन सबसे पहले गणेश वंदना के साथ प्रारंभ हुआ और तत्पश्चात छोटे बच्चों द्वारा सुंदर नृत्य की प्रस्तुति दी गई जिसने मौजूद सभी को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया।
गौरतलब है की रोटरी क्लब रेणुकूट की पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर प्रेमलता ने अपना कॉलर पहना कर नए अध्यक्ष का स्वागत किया। वहीं नव नियुक्त अध्यक्ष रो0 श्री आदित्य पांडे ने रोटरी को एक नए शिखर पर ले जाने का वादा किया। साथ ही सचिव रो0 श्री कमलेश सिंह ने रोटरी क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एवं मुख्य अतिथि श्री सुनील बंसल का अभिवादन किया। श्री सुनील बंसल ने नए सदस्यों का पिन पहना कर स्वागत किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि रोटरी क्लब के असिस्टेन्ट गवर्नर आशीष मेहरोत्रा भी मौजूद रहे। श्री सुनील बंसल ने कहा कि हमें सेवा से समाज की बदलाव लाना होगा। हर जरूरतमंद की मदद के लिए सदैव तत्पर रहना होगा।
इस दौरान पूर्व सचिव रो0 श्री मनीष सिंह जी ने पिछले कार्यकाल के पूरा विवरण प्रस्तुत किया।
रो0 श्री एन. एन. रॉय जी के दिशानिर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम की सबने खूब सराहना की। रो सुनील परवाल जी ने संगीत की मधुर प्रस्तुति कियाI कार्यक्रम को सफल बनाने में रो0 संजय रूंथला, रो0 शशि, रो0 हेमंत लोढा, रो0 मनीष सिंह, रो0 संतोष, रो0 राहुल व अन्य संबंधित सदस्यों का अहम योगदान रहा।
कार्यक्रम का संचालन डॉ निमिशा सिंह व डॉ0 अर्चना राठौर जी ने बेहद रोमांचक ढंग से किया। कार्यक्रम के अंत में रो0 शशि तिवारी ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान