सोनभद्र

पूरे अकीदत व नम आंखों से मनाया गया मुहर्रम का पर्व

मधुपुर/सोनभद्र (शिवदास वर्मा) निकाली गई ताजिया जुलूस क्षेत्र के कई गांव से लोग हुए शामिल। बताते चले कि सुकृत-मधुपुर क्षेत्र के तकिया गाँव मे मुहर्रम का पर्व पूरे अकीदत के साथ मनाया गया। बताते चलें कि इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग क़र्बला में हुए जंग को याद करते है व पैगम्बर मुहम्मद साहब के नवासे के शहादत को याद करते है। यह जंग 72 लोगों व 22हज़ार लोगों के लश्कर के बीच लड़ी गई थी इस जंग में हज़रत इमाम हुसैन व उनके साथ के लोग शहीद कर दिए गए थे यह जंग शांति व सामाजिक समानता के लिए लड़ी गई थी।

मुहर्रम के इस पर्व पर तकिया गाँव मे एक मेले का भी आयोजन होता है जिसमें सुकृत लोहरा मधुपुर समेत क्षेत्र के लोग भारी सँख्या में एकत्रित होते हैं, व ताज़िया जुलूस निकालते हैं इसमे अलग अलग गाँवो 20 के करीब में ताज़िया सम्मिलित होती है और ताज़िया के रस्म अनुसार मिट्टी तकिया स्थिति कर्बला में दफ़न की जाती है। उनका एक दूसरे से मिलाप किया जाता है। इस दिन लोग अपने अपने कलाबाजी व कर्तब का भी प्रदर्शन करते है। इस अवसर पर सुकृत प्रशासन, समेत
तकिया अखाड़े के उस्ताद अलीम खान, मुमताज अहमद,अख्तर बेग, मु हसनैन, शाहनवाज़ आलम, जावेद, काशिम शाह, मेहबूब आलम,अनवर अली समेत सैकड़ो के सँख्या में लोग रहे मौजूद।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान