सोनभद्र

हाइवा मे लदे 44 टन चोरी के कोयले के साथ 3 आरोपी को शेषनाथ पाल ने किया गिरफ्तार

अनपरा/सोनभद्र हाइवा मे लदे 44 टन चोरी के कोयले के साथ 3 आरोपी को शेषनाथ पाल ने किया गिरफ्तार। पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह महोदय द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी रोकथाम हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के पिपरी क्षेत्राधिकारी प्रदीप सिंह चंदेल के कुशल निर्देशन मे अनपरा एसएचओ शेषनाथ पाल के नेतृत्व में अनपरा पुलिस टीम ने चोरी का कोयला गोदाम बनाकर डम्प कर ट्रक से परिवहन करते हुये मौके से आरोपी अफसर अन्सारी पुत्र ऐनुल अन्सारी निवासी गोवरदहा मेराल गढ़वा (चालक हाइवा JH 02 BF 5794), देव कुमार सिंह पुत्र विनोद सिंह निवासी ग्राम भवरसाल थाना रामानुजगंज बलरामपुर छत्तीसगढ़,विन्देश्वर सिंह पुत्र अमीरा सिंह निवासी ग्राम भवरसाल थाना रामानुजगंज बलरामपुर छत्तीसगढ़ के कब्जे से हाइवा ट्रक JH 02 BF 5794 व एक नम्बर प्लेट UP 64 AC 7125 मय कोयला कुल वजन 44 टन के साथ दुल्ला पाथर के पास बाउन्ड्री वाल के पास से गिरफ्तार किया गया है।

अनपरा थाना पर मुकदमा अपराध संख्या 153/2023 आईपीसी की धारा धारा 379,411,419, 420 का अभियोग पंजीकृत कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है। अनपरा एसएचओ शेषनाथ पाल ने बताया कि विकास प्रजापति पुत्र रामभजन प्रजापति निवासी जाटा गढ़वा, राम जतन सिंह पुत्र नान्हक सिंह निवासी MQ 121 सेक्टर बी एनसीएल दुद्धीचुआ शक्तिनगर,सोनू पुत्र पता अज्ञात, राकेश सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी पहड़िया उक्त मुकदमे मे वांछित है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1 शेषनाथ पाल अनपरा एसएचओ
2 एसआई राम सिंह यादव
3 कांस्टेबल नितेश सिंह
4 कांस्टेबल मनीष कुमार
5 कांस्टेबल अजय वर्मा
6 कांस्टेबल प्रवेश सिंह

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
फेसबुक पर महिला को अश्लील प्रस्ताव भेजने वाले आरोपी का पुलिस ने किया चालान आरपीएल 2026 क्रिकेट लीग ब्लेज ब्लास्टर ने 20 रनों से जीत दर्ज कर फाइनल मे बनाई जगह मुहर्रम पर्व को लेकर कोन थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित, सौहार्द बनाए रखने की अपील म्योरपुर में तीन दिवसीय जन-कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ चेयरमैन कमलेश मोहन ने गिनाई सरकार की उपलब्धिया जहरीले पदार्थ के सेवन से महिला की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का फंदे से लटकते मिला शव पिता ने लगाया हत्या का आरोप चोपन और बीजपुर पुलिस ने 2 शातिर बाइक चोर को 8 चोरी की बाइक के साथ किया गिरफ्तार सफ़ाई कर्मचारी संघ ब्लॉक अध्यक्ष के घर लाखों की चोरी 2027 चुनाव बड़ा ऐलान 40 प्रत्याशियो की पहली सूची जारी अभिषेक शर्मा राबर्ट्सगंज से ठोकेंगे ताल
Download App