सोनभद्र

प्रदेश अध्यक्ष संयुक्त अधिवक्ता महासंघ ने प्रधानमंत्री से मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगाने की की मांग

सोनभद्र/ (अरविंद गुप्ता)

पत्रांक–SAM/14/23-24/22-07-23
विषय–मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगाने के
सम्बंध में
महोदय
सादर अवगत कराना है कि मणिपुर की घटना से जहाँ पूरा देश गुस्से में है और आक्रोशित है वही हम अधिवक्ताओ में भी उक्त शर्मनाक घटना को लेकर अत्यधिक पीड़ा और क्रोध है। मणिपुर की महिलाओं के साथ जो अमानवीय कृत्य आपकी समर्थन वाली सरकार के समय हुआ है वो अक्षम्य है और विश्वपटल पर भारत की छवि को धूमिल करने वाला है। आपसे अनुरोध है कि घटना में शामिल सभी अपराधियो को वो चाहे कोई भी और किसी भी संख्या बल में हो उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नही जाना चाहिए। दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाने की माँग करता हूँ। साथ ही आपसे विनम्र अपील करता हूँ कि मणिपुर के हालत बद से बदत्तर हो चुके हैं इसलिए वहाँ तत्काल राष्ट्रपति शासन लगाने की अपील करता हूँ। माननीय प्रधानमंत्री जी हाल के दिनों में मणिपुर में जो घटित हुआ है और अभी हो रहा है उस पर पूरी ताकत से रोक लगाने की आवश्यकता है। समाज विरोधी एवम राष्ट्र विरोधी ताकतों का समूल खात्मा करना जरूरी हो गया है। मणिपुर की घटना से विश्व पटल पर पूरे देश की छवि धूमिल हुई है। इसलिए पुनः आपसे अपील करता हूँ कि विश्व पटल पर भारत की छवि को बनाए रखने के लिए राष्ट्र विरोधी ताकतों को मजबूती से कुचलने के लिए मणिपुर में जल्द से जल्द राष्ट्रपति शासन लगाने की कृपा करें।
जय हिंद जय भारत
वंदेमातरम
भारत माता की जय

भवदीय
राकेश शरण मिश्र
प्रदेश अध्यक्ष
सँयुक्त अधिवक्ता महासंघ उत्तर प्रदेश

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान