सोनभद्र

आगामी त्योहार मुहर्रम को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पीस कमेटी की बैठक संपन्न

चोपन/सोनभद्र (गुड्डु मिश्रा) आगामी मुहर्रम पर्व को लेकर (29 जुलाई) को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से सीओ सिटी राहुल पाण्डेय की अध्यक्षता में सम्भ्रांत लोगों की मौजूदगी मे शांति समिति की बैठक चोपन थाना परिसर मे सम्पन्न हुआ। बैठक के दौरान सीओ सिटी राहुल पाण्डेय ने लोगों से अपील की कि वे त्योहार को सौहार्दपूर्ण, शांतिपूर्वक एवं परंपरागत तरीके से मनाएं वहीं सम्बंधित कमेंटी के लोगों से अपील किया कि नवमी व दसमीं के दिन अपने अपने वार्ड में कम से कम 5 से 10 वालंटियर जरूर लगायें जिससे किसी भी तरह की परेशानियां होने पर सूचना प्राप्त कर ली जाए साथ ही नगर पंचायत अध्यक्ष उस्मान अली को निर्देशित किया कि नगर के विभिन्न स्थानों में स्थित ताजिया रखने वाले स्थान एवं मार्गों की साफ-सफाई कराई जाए तथा स्ट्रीट लाइट्स लगाई जाए। जिन स्थानों पर पूर्व में ताजिया रखे जाते थे इस वर्ष भी वहीं पर रखे जाएंगे।

ताजिया की ऊंचाई परंपरागत मानक पर आधारित होना चाहिए। इस मौके पर थाना प्रभारी निरीक्षक विश्व नाथ प्रताप सिंह, कस्बा इंचार्ज नवनीत चौरसिया, चेयरमैन उस्मान अली, जामा मस्जिद के सदर हाजी सरफराज अहमद, हाजी ग्यासुद्दीन अहमद, नायब सदर नाजीम खान, सेक्रेटरी महफूज आरिफ, ईदू भाई सर्राफ, सभासद सलीम कुरैशी, असलम अहमद, असलम अंसारी,व सलखन, डाला घुर्मा के ताजियादार व हुसैनी कमेटी के लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन