सोनभद्र

बाइक चोरो पर चला राजेश सिंह का डंडा चोरी की बाइक के साथ 4 आरोपी को किया गिरफ्तार

पिपरी/सोनभद्र (जी के मदान/रामकुमार गुप्ता) बाइक चोरो पर चला राजेश सिंह का डंडा चोरी की बाइक के साथ 4 आरोपी को किया गिरफ्तार। पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पिपरी क्षेत्राधिकारी प्रदीप सिंह चंदेल के मार्गदर्शन मे पिपरी एसएचओ राजेश सिंह के नेतृत्व मे बजरिये मुखबिर की सूचना पर बाइक चोरी करके उनके नम्बर प्लेट को बदलकर बेचने वाले आरोपी संजय कुमार पुत्र मुन्ना राम निवासी विश्वकर्मा नगर वार्ड न 7 रेणुकूट, शहनवाज अंसारी पुत्र आजाद अहमद अंसारी निवासी जामा मस्जिद के बगल मे पिपरी,नितेश कुमार ठाकुर पुत्र आदित्य कुमार निवासी सरायडीहू भगत थाना भीमपुरा बलिया हाल पता रेलवे कालोनी मलीन बस्ती तुर्रा पिपरी,विजय कुमार पुत्र ललित राजभर निवासी रेलवे कालोनी मलीन बस्ती पिपरी स्थायी पता निरंजनपुर थाना अम्ब औरंगाबाद बिहार को जगत टायर की दुकान के सामने से 2 चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से बरामद बाइक पर रजिस्ट्रेशन न UP 64Q0848 सुपर स्पेलेन्डर बाइक जिसका वास्तविक रजिस्ट्रेशन नम्बर UP 64J0846 है दूसरा बाइक का रजिस्ट्रेशन न UP64AF834 है जिसका वास्तविक रजिस्ट्रेशन न UP64AE9347 है। पूछताछ मे आरोपी ने बताया कि बरामद बाइक मे UP 64 AE 9347 को हम लोगो ने 16 जुलाई की रात दर्जी मार्केट से चोरी किये थे तथा दूसरी बाइक UP64J 0846 को दिनांक 13/07/2023 को किरविल बाजार म्योरपुर क्षेत्र से चुराये थे। जिसको मलीन बस्ती के पास छिपाकर रखे थे। जिसे आज हम लोग बेचने के लिये जा रहे थे। हम चारो मिलकर बाइक की चोरी करने के पहले आस पास घूमकर रेकी कर लेते है और मौका देखकर चोरी कर लेते है। जिसे बेचकर हम लोग नशे का सेवन व अन्य मौज मस्ती करते है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

गिरफ्तार व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम
1 एसआई संजय सिंह
हेड कांस्टेबल सुनील यादव
कांस्टेबल रोहित सरोज
हेड कांस्टेबल आदर्श सिंह

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
जर्जर 33 केवी लाइन बनी बिजली संकट की जड़, आधुनिक तकनीक से नवीनीकरण की उठी मांग तसर रेशम उत्पादन से बढ़ेगी किसानों की आमदनी, 20 किसानों को दिया प्रशिक्षण सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब नागेश सिंह,धर्मेंद्र सिंह, बभनी, म्योरपुर पुलिस और 25 हजार इनमिया मे हुआ मुठभेड़ लूट के 62.5 लाख के ज... श्रावण मास के प्रथम सोमवार को हर हर महादेव उदघोष से इलाका गूंजा सोनभद्र मे कई चौकी इंचार्ज हुये इधर से उधर बभनी पुलिस एवं एएनटीएफ गाजीपुर टीम ने भारी मात्रा मे गांजा के साथ अन्तर्राज्यीय तस्कर को किया गिरफ्त... जीवन बचाने की मुहिम में आगे आया इनर व्हील क्लब, 10 यूनिट रक्त किया गया संग्रह सीएचसी में एएनएम की हुई भावभीनी विदाई महुआ के पेड़ पर फंदे से लटका मिला किशोरी का शव, जांच में जुटी पुलिस
Download App