सोनभद्र

केऔसुब ने किया बृहद वृक्षारोपण अभियान का आगाज

बीजपुर(विनोद गुप्त) गृहमंत्रालय के आदेशानुसार केऔसुब रिहन्द इकाई द्वारा प्रांगण में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता दिखाते हुए उन्नीस सौ पौधे लगाने का संकल्प लिया गया।इसी क्रम में गुरुवार शाम जवानों ने सामुहिक रूप से दो सौ पचास पौधों लगा कर बृहद वृक्षारोपण का आगाज किया। केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ईकाई रिहन्द के सहायक समादेष्टा प्रदीप कुमार एवं संरक्षिका अध्यक्षा श्रीमती संगीता वर्मा के नेतृत्व में बल सदस्यो एंव उनके परिवार तथा बच्चों संग सहायक समादेष्टा कार्यालय परिसर में पर्यावरण को संतुलित बनाए रखने के उद्देश्य से लगभग दो सौ पचास फलदार एवं छायादार वृक्षो का सामुहिक रूप से वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर सहायक समादेष्टा प्रदीप कुमार ने कहा कि प्रकृति के साथ छेड़छाड़ और जंगलों के विनाश के कारण पर्यावरण का संतुलन बिगड़ा है पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता आवश्यक है यह तभी सम्भव है जब बृक्षा रोपड़ महाअभियान में हर ब्यक्ति बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले इसी को ध्यान में रखते हुए जवानों ने सीआईएसएफ लाइन परिसर और कार्यालय परिसर में उन्नीस सौ बृक्ष लगाने का संकल्प लिया है उन्हों ने कहा कि पौधों को लगाना ही बड़ी बात नही होती उनका संरक्षण देख भाल भी करना सभी का महत्वपूर्ण दाईत्व है। कार्यक्रम को सफल बनाने में अग्नि डिप्टी कमांडेंट देवचन्द्र ,निरीक्षक के डुन्ग डुन्ग ,निरीक्षक एम.पी.यादव एवं बल जवानों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

Arvind Gupta

अरविंद गुप्ता पन्नूगंज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही अरविंद गुप्ता जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
किसी भी दशा में अस्त्र शस्त्र का नही होगा प्रदर्शन-एसडीएम दुद्धी स्वराज साथियों को मिला ग्राम परिवर्तन का मंत्र, चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ तीन ग्राम पंचायत में हुई बैठक, पात्र लाभार्थियों की सूची पर ग्रामीणों ने लगाई मोहर अमेरिकी नौसेना द्वारा भारतीय वाणिज्य जहाजों पर कायरता पूर्ण हमला और चालक दल के तीन नाविक की मौत पर व... कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री केंद्रीय शिक्षा मंत्री व सीएम को भेजा ज्ञापन लाखो शिक्षको के भविष्य ... 50 हजार का इनामिया गौ तस्कर मुठभेड़ मे गिरफ्तार छह गौवंश अवैध असलहे बरामद एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण हर घर शुद्ध नल जल डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रमोशन पर दिग्गज कलाकारों निर्देशकों ने सराहा 12 साल मे सोनभद्र को मिला सिर्फ शोषण और उपेक्षा - रामराज गौड़ सोनभद्र की प्रतिभाओं ने फैशन मंच पर बिखेरा जलवा विजेताओं ने बढ़ाया जिले का मान
Download App