सोनभद्र

केऔसुब ने किया बृहद वृक्षारोपण अभियान का आगाज

बीजपुर(विनोद गुप्त)

गृहमंत्रालय के आदेशानुसार केऔसुब रिहन्द इकाई द्वारा प्रांगण में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता दिखाते हुए उन्नीस सौ पौधे लगाने का संकल्प लिया गया।इसी क्रम में गुरुवार शाम जवानों ने सामुहिक रूप से दो सौ पचास पौधों लगा कर बृहद वृक्षारोपण का आगाज किया। केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ईकाई रिहन्द के सहायक समादेष्टा प्रदीप कुमार एवं संरक्षिका अध्यक्षा श्रीमती संगीता वर्मा के नेतृत्व में बल सदस्यो एंव उनके परिवार तथा बच्चों संग सहायक समादेष्टा कार्यालय परिसर में पर्यावरण को संतुलित बनाए रखने के

उद्देश्य से लगभग दो सौ पचास फलदार एवं छायादार वृक्षो का सामुहिक रूप से वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर सहायक समादेष्टा प्रदीप कुमार ने कहा कि प्रकृति के साथ छेड़छाड़ और जंगलों के विनाश के कारण पर्यावरण का संतुलन बिगड़ा है पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता आवश्यक है यह तभी सम्भव है जब बृक्षा रोपड़ महाअभियान में हर ब्यक्ति बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले इसी को ध्यान में रखते हुए जवानों ने सीआईएसएफ लाइन परिसर और कार्यालय परिसर में उन्नीस सौ बृक्ष लगाने का संकल्प लिया है उन्हों ने कहा कि पौधों को लगाना ही बड़ी बात नही होती उनका संरक्षण देख भाल भी करना सभी का महत्वपूर्ण दाईत्व है। कार्यक्रम को सफल बनाने में अग्नि डिप्टी कमांडेंट देवचन्द्र ,निरीक्षक के डुन्ग डुन्ग ,निरीक्षक एम.पी.यादव एवं बल जवानों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन